सावन महोत्सव में झूमे छात्र-छात्राएं, मेहंदी और राखी प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं.

यामिनी कल्याण महतो कॉलेज में सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मेहंदी और राखी निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञापन

गालूडीह : यामिनी कल्याणी महतो काॅलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड कॉमर्स में मंगलवार को सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. इसका शुभारंभ दीप जलाकर किया गया. व्याख्याता सुशांति कुमारी ने सावन मास की महत्ता पर प्रकाश डाला. इसपर विद्यार्थियों व प्रशिक्षुओं ने रंगारंग कार्यक्रम के तहत गणेश वंदना, नृत्य एवं सावन से संबंधित गीत सभी के समक्ष प्रस्तुत किया. मौके पर मेहंदी और राखी निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेहंदी प्रतियोगिता में झुनू रानी प्रथम

मेहंदी प्रतियोगिता में झुनू रानी महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सुष्मिता महतो ने द्वितीय तथा प्रियंका महतो तृतीय स्थान प्राप्त किया. राखी निर्माण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी महतो, द्वितीय स्थान सुनंदा महतो व तृतीय स्थान गायत्री भगत ने प्राप्त किया. संस्थान के सचिव नारायण प्रसाद ने सावन महोत्सव की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी.

मौके पर ये थे मौजूद

मंच संचालन सुदेषना घोष तथा रितु मांझी ने किया. वहीं, धन्यवाद ज्ञापन बीएड की प्रशिक्षु दीपाली महतो ने किया. मौके पर सहायक व्याख्याता सुशांति कुमारी, विवेक रंजन कुईला, कविता धारा, दुली रानी मुर्मू, अनीता महतो, डॉ पिंकी, विनीता टुडू, डॉ अनु मिश्रा, बबीता बेसरा, स्वाति गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे. कार्यक्रम में सहायक व्याख्याता प्रमित सीट ने निर्णायक की भूमिका निभाई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक रंजन कुईला की भूमिका सराहनीय रही.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola