बालू उठाव पर रोक के बीच तस्करी, पुलिस ने एनएच-18 पर पकड़ा हाइवा

Updated:
विज्ञापन

थाना परिसर में जब्त हाइवा.

बहरागोड़ा में पुलिस ने ओडिशा से बंगाल जा रहे अवैध बालू लदे हाइवा को जब्त किया. सुवर्णरेखा नदी में बालू उठाव पर प्रतिबंध के बावजूद तस्करी जारी है.

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा चौक के समीप एनएच-18 और एनएच-49 के संगम स्थल पर सोमवार रात पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान ओडिशा से पश्चिम बंगाल ले जाये जा रहे बालू लदे एक हाइवा को जब्त किया गया. वाहन चालक जांच के दौरान बालू से संबंधित कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका.मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने अंचलाधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी को इसकी पूरी सूचना दे दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तस्कर रात के अंधेरे में अवैध कारोबार को देते हैं अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, ओडिशा से बालू पश्चिम बंगाल पहुंचने पर इसके दाम काफी बढ़ जाते हैं. इसके चलते तस्कर रात के अंधेरे में इस अवैध कारोबार को अंजाम देते हैं. वर्तमान में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण क्षेत्र में बालू के उठाव पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा हुआ है. बावजूद हो रही तस्करी के बीच पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola