बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, चोरी की 17 बाइक बरामद, ऐसे करते थे चोरी...

Updated:
विज्ञापन

चोरी की 17 बाइक बरामद.

जमशेदपुर पुलिस ने अंतर जिला बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की 17 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

विज्ञापन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा थाना की पुलिस ने अंतर जिला दोपहिया वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभाष महाली, जयप्रकाश महाली उर्फ प्रकाश और सचिन महाली के रूप में हुई है. तीनों गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के चशोल हवेली डुगरीगोड़ा गांव के रहने वाले हैं. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 17 मोटरसाइकिलें और तीन मोबाइल फोन बरामद किया है. उक्त जानकारी ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय के सभागार में संवाददाता सम्मेलन कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

जमशेदपुर व आस पास के जिलों से करते थे बाइक चोरी

ग्रामीण एसपी ने बताया - गिरफ्तार आरोपी जमशेदपुर शहर समेत अलग-अलग जिलों में बाइक और स्कूटी चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. ग्रामीण एसपी ने बताया कि सोमवार की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि ज्वालकट्टा स्थित हरिकीर्तन मंडप और मिलनवीथी हाई स्कूल के पास कुछ युवक चोरी की बाइक के साथ मौजूद हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन युवकों को तीन वाहनों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपियों ने संगठित तरीके से विभिन्न इलाकों से बाइक और स्कूटी चोरी करने की बात स्वीकार की. इसके बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल 17 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एप्पल आइफोन, एक रेडमी और एक पोको स्मार्टफोन भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों की पहचान और अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज वाहन चोरी के मामलों से इनका मिलान कर रही है.


जानकारी देती पुलिस व गिरफ्तार आरोपी.
जानकारी देती पुलिस व गिरफ्तार आरोपी.

ग्रामीणों को कम दाम पर बेचते थे बाइक, सरगना जेल में

गिरफ्तार आरोपियों ने गिरोह के अन्य लोगों के नाम भी पुलिस को बताया है. इसके आधार पर पुलिस गिरोह के फरार लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार लोगों ने बताया - इन तीनों का सरगना वर्तमान में जेल में बंद है. चोरी की बाइक को कम कीमत पर ग्रामीण इलाकों में बेच देते थे. इसके बाद उस रकम को टीम में शामिल लोगों की रजामंदी से आपस में बांट लेते थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola