कल बंद रहेंगे जुबली पार्क के दोनों गेट, जानें कब से कब तक रहेगी पाबंदी

Updated:
विज्ञापन

जुबली पार्क रोड

जमशेदपुर में 26 अगस्त को पैगंबर मोहम्मद की जयंती पर निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी के लिए प्रशासन ने जुबली पार्क के दोनों गेट 11 घंटे के लिए बंद रखने का आदेश दिया है. यह पाबंदी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगाई गई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहे वसल्लम की जयंती के अवसर पर 26 अगस्त को जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जायेगा. जुलूस को लेकर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने जुबली पार्क के दोनों गेट बंद रखने का आदेश दिया है. अनुमंडल दंडाधिकारी, धालभूम के कार्यालय से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ हुई थी बैठक

आदेश के अनुसार, उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की अध्यक्षता में 24 अगस्त को जुलूस से संबंधित सभी पक्षकारों, पुलिस पदाधिकारियों, विभागीय पदाधिकारियों और आयोजनकर्ताओं के साथ बैठक की गयी थी. बैठक में जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आवश्यक निर्देश दिये गये.

सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक बंद रहेंगे दोनों गेट

जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 26 अगस्त को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 9 बजे तक जुबली पार्क के दोनों गेट बंद रखने का निर्देश दिया गया है. प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है.

आदेश की प्रतिलिपि उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर, अपर जिला दंडाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गयी है. साथ ही यातायात पुलिस, टाटा स्टील के हेड वेंड एंड मार्केट तथा टाटा स्टील के टाउन ओएंडएम के महाप्रबंधक को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचना दी गयी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola