Jamshedpur News : कपाली में शराब पार्टी के दौरान विवाद, शातिर अपराधी गोल्डन ने साथी को मारी गोली
जमशेदपुर के कपाली में शराब पार्टी के दौरान अपराधी गोल्डन ने अपने साथी काना बाबू को गोली मार दी। घायल का एमजीएम अस्पताल में इलाज जारी है, पुलिस आरोपी की तलाश में है।
Jamshedpur News : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां तमोलिया स्थित गोविंद विद्यालय के पास शराब पीने के दौरान हुए आपसी विवाद में गोली चली. फायरिंग में एक युवक के पैर में गोली लगी है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक का नाम काना बाबू है. घटना गुरुवार शाम करीब चार बजे की है.
आपके शहर में
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शातिर अपराधी गोल्डन अपने कुछ साथियों के साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहा था. इसी बीच किसी पुरानी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गयी. बहस होते-होते विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर गोल्डन ने कट्टा निकाला और अपने ही साथी काना बाबू पर फायरिंग कर दी. जिससे गोली सीधे उसके पैर में लगी. जिसके बाद वह मौके पर ही गिर गया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गोल्डन मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और फौरन घायल युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. पुलिस ने बताया कि कई आपराधिक घटनाओं में संलिप्त होने के कारण गोल्डन तीन बार जेल जा चुका है. गोल्डन का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है.
शराब पीने के दौरान आपसी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई है. जिसमें युवक के पैर में गोली लगी है. उसका इलाज चल रहा है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.
अविनाश कुमार, कपाली ओपी प्रभारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए