Tata Steel SBI MoU: कर्मियों को मिलेगा 1.10 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा, परिवार और बेटियों को भी फायदा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर ( AI GENERATED)

टाटा स्टील ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है. इस समझौते के तहत, टाटा स्टील के कर्मचारियों और पात्र संविदा कर्मियों को अब 1.10 करोड़ रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा. साथ ही, परिवार के सदस्यों के लिए भी 20 लाख रुपये तक के बीमा का प्रावधान है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक के बीच कर्मचारियों के वेतन खाते व वेतन पैकेज सुविधाओं के विस्तार को लेकर मंगलवार को एमओयू पर हस्ताक्षर हुआ. जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील परिसर में हुए इस समझौते का उद्देश्य कर्मचारियों को बेहतर बैंकिंग, बीमा और वित्तीय सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

1.10 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा

एमओयू के तहत टाटा स्टील के स्थायी कर्मचारियों के साथ-साथ पात्र संविदा कर्मियों को भी एसबीआइ के वेतन पैकेज की सुविधाओं का लाभमिलेगा. इसके तहत कॉरपोरेट सैलरी पैकेज में वेतन स्लैब, खाता वेरिएंट और पात्रता के आधार पर अधिकतम 1.10 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध होगा. इसमें एक करोड़ रुपये तक का मुख्य व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और डेबिट कार्ड के माध्यम से 10 लाख रुपये तक का अतिरिक्त दुर्घटना बीमा शामिल है.

परिवार के सदस्यों को भी 20 लाख रुपये तक का बीमा

इसके तहत परिवार के सदस्यों को भी 20 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलेगा. अधिकतम दो बेटियों के विवाह के लिए पांच-पांच लाख रुपये यानी कुल 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता का भी प्रावधान है. एमओयू पर टाटा स्टील की ओर से उपाध्यक्ष,सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्थिरता राजीव मंगल तथा एसबीआइ की ओर से प्रशासनिक कार्यालय, रांची के उप महाप्रबंधक मनीष कुमार मिश्रा ने हस्ताक्षर किये.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola