Tata Steel में बड़ा बदलाव: 4 सीनियर अफसरों का हुआ ट्रांसफर, अब कोलकाता से संभालेंगे कमान

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

टाटा स्टील में उच्च स्तरीय प्रशासनिक फेरबदल हुआ है, जिसमें चार वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. यह बदलाव 1 सितंबर और 15 सितंबर से प्रभावी होगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील में उच्च स्तरीय प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार वरिष्ठ अधिकारियों को नयी जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं. इस संबंध में जारी किया गया है. विजिलेंस विभाग के हेड (विजिलेंस जेएसआर एंड डीपी) सौरव कुमार खेमका को 15 सितंबर से तीन वर्षों के लिए टाटा स्टील ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर लिमिटेड में फंक्शनल हेड- एनालिटिक्स, सीओइ के पद पर डेपुटेशन पर भेजा गया है. वे कोलकाता से कार्य करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं, ऑफिस ऑफ चीफ बिजनेस फाइनेंस एंड एनालिटिक्स के हेड बिजनेस फाइनेंस-प्रोजेक्ट्स एंड एनालिटिक्स शशि शेखर दुबे को 1 सितंबर से तीन साल के लिए टाटा स्टील ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर लिमिटेड में फंक्शनल हेड आरआर कैपेक्स के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है.

विक्रम सिंह शेखावत नये हेड थिन स्लैब कास्टर

एलडी व टीएससीआर के हेड एसएमएलपी विक्रम सिंह शेखावत का तबादला हेड थिन स्लैब कास्टर, एलडीउ एंड टीएससीआर के पद पर किया गया है. 1 सितंबर से प्रभावी होने वाले आदेश के तहत वे जमशेदपुर से काम करेंगे और चीफ थिन स्लैब कास्टर एंड रोलिंग को रिपोर्ट करेंगे.

मेजर अनिल कुमार को कॉरपोरेट एडमिन की कमान

टाटा स्टील जमशेदपुर के सिक्यूरिटी हेड वर्क्स मेजर अनिल कुमार को हेड एडमिनिस्ट्रेशन (ईस्ट एंड साउथ) बनाया गया है. 1 सितंबर से प्रभावी इस ट्रांसफर के तहत वे कोलकाता से काम करेंगे और चीफ कॉर्पोरेट सर्विसेज टाटा स्टील जमशेदपुर को रिपोर्ट करेंगे. भारतीय सेना में सेवा दे चुके मेजर अनिल 2014 में टाटा स्टील से जुड़े थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola