जमशेदपुर हिमांशु मर्डर केस: आरोपी राहुल दुबे को भेजा गया जेल, खून से सना 'चापड़' बरामद

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते पुलिस अधिकारी और पीछे हैं गिरफ्तार आरोपी राहुल दुबे

जमशेदपुर के बिष्टुपुर में हुए हिमांशु हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुख्य आरोपी राहुल दुबे ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है. पुलिस ने उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद किया है.

विज्ञापन

निखिल सिन्हा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के चर्चित डीडी बार के पास हुए हिमांशु हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है. मामले के नामजद आरोपी राहुल दुबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में (जेल) भेज दिया है. पुलिस की लगातार छापेमारी और बढ़ते दबाव के आगे घुटने टेकते हुए आरोपी ने शुक्रवार की दोपहर बिष्टुपुर थाने में जाकर खुद को कानून के हवाले (सरेंडर) कर दिया था.

आरोपी के पास से घातक हथियार बरामद

आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने जब राहुल दुबे से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया एक घातक 'चापड़' (धारदार हथियार) बरामद किया गया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राहुल दुबे का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है और वह इलाके के कई गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है.

ये भी पढ़ें: श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की सेहत पर रहेगी नजर, देवघर और जसीडीह स्टेशन पर 24 घंटे तैनात रहेंगे दो डॉक्टर

अब रिमांड पर लेकर राज उगलवाएगी पुलिस

हिमांशु की बेरहमी से की गई हत्या के पीछे की असली साजिश और इसमें शामिल अन्य चेहरों को बेनकाब करने के लिए पुलिस अब आगे की कानूनी तैयारी में जुट गई है. बिष्टुपुर थाना पुलिस राहुल दुबे को अदालत से रिमांड पर लेने की अर्जी दाखिल करने जा रही है, ताकि हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सके. पूछताछ के बाद इस हत्याकांड से जुड़े कई अहम और छुपे हुए सुराग हासिल किए जा सकता है.

ये भी पढ़ें: खाद की कालाबाजारी करने वालों की खैर नहीं, डीसी ने दिया नियमित छापेमारी का निर्देश



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola