हाइकोर्ट में एलपीए फाइल करेंगे टीएमएल के नेता

Published at :08 Aug 2017 10:14 AM (IST)
विज्ञापन
हाइकोर्ट में एलपीए फाइल करेंगे टीएमएल के नेता

जमशेदपुर : झारखंड हाइकोर्ट से टेल्को वर्कर्स यूनियन का चुनाव कराने का आदेश आने के बाद यूनियन के नेता चुनाव प्रक्रिया शुरू कराने और टीएमएल एंड ड्राइव लाइंस वर्कर्स यूनियन के नेता चुनाव रोकवाने के लिए सक्रिय हो गये हैं. सोमवार को दोनों यूनियन के नेताओं ने एडीसी सुनील कुमार से मुलाकात कर अपना- अपना […]

विज्ञापन
जमशेदपुर : झारखंड हाइकोर्ट से टेल्को वर्कर्स यूनियन का चुनाव कराने का आदेश आने के बाद यूनियन के नेता चुनाव प्रक्रिया शुरू कराने और टीएमएल एंड ड्राइव लाइंस वर्कर्स यूनियन के नेता चुनाव रोकवाने के लिए सक्रिय हो गये हैं.
सोमवार को दोनों यूनियन के नेताओं ने एडीसी सुनील कुमार से मुलाकात कर अपना- अपना पक्ष रखा. सुबह टीएमएल एंड ड्राइव लाइंस वर्कर्स यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह ने एडीसी सुनील कुमार से चुनाव का विरोध किया. उन्होंने श्रमायुक्त कोर्ट का आदेश दिखाया और कहा कि उनके नेताओं के साथ अन्याय हुआ है, वे इसके खिलाफ हाइकोर्ट में एलपीए फाइल करेंगे. उन्होंने फिलहाल टेल्को वर्कर्स यूनियन का चुनाव नहीं कराने का अनुरोध किया. एडीसी ने स्टे लेकर आने की बात कहीं.
आज आदेश के साथ आवेदन जमा करेंगे अध्यक्ष, महामंत्री
सोमवार की शाम टेल्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अमलेश कुमार, हर्षवर्द्धन सिंह, शीतल देव मिश्रा ने एडीसी सुनील कुमार से मुलाकात की और हाईकोर्ट के आदेश की प्रति दिखा चुनाव प्रक्रिया शुरू कराने का अनुरोध किया. एडीसी ने आदेश के साथ चुनाव कराने संबंधी आवेदन जमा करने को कहा. यूनियन नेताओं ने मंगलवार को आवेदन लेकर आने की बात कहीं. दोनों यूनियन के नेता सोमवार को डीसी से मिलने पहुंचे थे,लेकिन डीसी के अन्य कार्यक्रम में व्यस्त होने पर एडीसी से मुलाकात की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola