कोर्रा में सावन की दूसरी सोमवारी पर निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा के आयोजन समिति | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के कोर्रा में सावन की दूसरी सोमवारी पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने जबरा डैम से जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन

हजारीबाग: सावन की दूसरी सोमवारी पर कोर्रा जय भोले बाबा ग्रुप की ओर से सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा सार्वजनिक दुर्गा मंडप, कोर्रा से गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं.

कलश यात्रा सार्वजनिक दुर्गा मंडप से निकलकर बाबूगांव, देवांगन चौक, जबरा होते हुए इंटर साइंस कॉलेज जबरा पहुंची. इसके बाद श्रद्धालु जबरा डैम पहुंचे, जहां विधि-विधान से जल उठाया गया. श्रद्धालु कलश में जल लेकर जबरा शिव मंदिर पहुंचे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. आयोजन में शामिल श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की.

इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव, जय भोले बाबा और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा. यात्रा के दौरान भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया. धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में अनिल गुप्ता, बबन गुप्ता, रवि गुप्ता समेत जय भोले बाबा ग्रुप के कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola