हजारीबाग: नकली NCERT किताबों की बिक्री पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, तीन संचालकों पर FIR 

Published by :Sweta Vaidya
Published at :10 May 2026 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
hazaribagh dc

हजारीबाग डीसी हेमंत सती

Hazaribagh News: हजारीबाग में नकली NCERT पुस्तकों की बिक्री का मामला सामने आया है. मामले में जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए तीन प्रतिष्ठानों के संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट 

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग जिले में नकली एनसीईआरटी (NCERT) पुस्तकों की बिक्री पर तीन प्रतिष्ठान (दुकानदार) संचालकों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. इसमें शहरी क्षेत्र स्थित संगम बुक डिपो, ज्ञान भंडार-वन और ज्ञान भंडार-टू के संचालक शामिल हैं. 

प्राथमिकी दर्ज 

तीनों प्रतिष्ठानों में एनसीईआरटी (NCERT) से जुड़े नकली किताब बेचने के मामले में मिली सूचना पर जिला प्रशासन की एक टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी पर संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है. जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि तीनों दुकानदार कक्षा IX (नौवीं) की नकली NCERT पुस्तकों की बिक्री कर रहे थे. 

डीसी के निर्देश पर हुई छापेमारी 

उपायुक्त हेमंत सती के निर्देशानुसार बीते शुक्रवार की शाम लगभग 5:00 बजे संबंधित दुकान इसमें संगम बुक डिपो, ज्ञान भंडार-वन एवं ज्ञान भंडार-टू में एक साथ जिला प्रशासन की अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की. जांच के दौरान दुकानों में उपलब्ध एनसीईआरटी पुस्तकों का परीक्षण किया गया, जिसमें कई पुस्तकों पर होलोग्राम नहीं मिला है. वहीं, पुस्तकों की पृष्ठों की गुणवत्ता निम्न स्तर की मिली है. जांच के क्रम में संबंधित दुकानदारों ने जिला प्रशासन की टीम को बताया कि वे छात्रों से पुरानी NCERT पुस्तकें लेकर उन्हें दूसरे विद्यार्थियों के बीच बेचते हैं. प्रथम दृष्टया में यह मामला नकली पुस्तकों की बिक्री से संबंधित लगता है. 

किताबों को किया जब्त 

जांच के दौरान दुकानों से मिली पुस्तकों को जब्त किया गया है. इसमें आस पास मौजूद लोगों की गवाही दी गई है. इसके बाद पूरे प्रकरण पर संबंधित दुकानदार/प्रतिष्ठान के मालिक के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम 1957 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है. डीसी ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. जिला प्रशासन ने आम नागरिक और अभिभावकों से अपील की है कि वे प्रमाणिक और अधिकृत स्रोतों से ही अपने बच्चों की किताबों की खरीदारी करेंगे.

यह भी पढ़ें: ममता की प्रतिमूर्ति बीजो देवी: गुमला में 52 अनाथ बच्चों के लिए बनीं ‘यशोदा मां’, माड़ पिलाकर पाला-पोसा

यह भी पढ़ें: गुमला में अपहरणकर्ताओं को चकमा दिया 5वीं का छात्र, मासूम ने अपराधियों के मंसूबों पर फेरा पानी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola