हजारीबाग की लोक अदालत में परिवहन विभाग के 50 मामले का निबटारा, 1 लाख से अधिक राजस्व की वसूली
Published by : KumarVishwat Sen Updated At : 09 May 2026 4:45 PM
लोक अदालत में मामलों का निष्पादन करते परिवहन विभाग के अधिकारी. फोटो: प्रभात खबर
Hazaribagh News: हजारीबाग लोक अदालत में परिवहन विभाग के 50 से अधिक लंबित मामलों का निपटारा किया गया. एमवीआई बिरसु सिंह ने आवेदकों की समस्याएं सुनकर त्वरित कार्रवाई की. इस दौरान सरकार के खाते में एक लाख रुपये से अधिक राजस्व ऑनलाइन जमा कराया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
हजारीबाग से आरिफ कभी रिपोर्ट
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग शहरी क्षेत्र स्थित कचहरी परिसर में शनिवार को बड़े पैमाने पर लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गयी. इस दौरान परिवहन विभाग की ओर से मोटर यान निरीक्षक (एमवीआई) बिरसु सिंह ने परिवहन संबंधी मामलों की सुनवाई की और कई लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन किया.
50 से अधिक मामलों की हुई सुनवाई
लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े 50 से अधिक मामलों की सुनवाई की गयी. एमवीआई बिरसु सिंह ने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई करते हुए राहत प्रदान की. उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग से संबंधित दर्जनों मामले लंबे समय से लंबित थे. इन मामलों के कारण आवेदकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. कई लोग अपने जरूरी कार्यों के लिए विभाग का लगातार चक्कर लगा रहे थे.
लोक अदालत से मिली लोगों को राहत
एमवीआई बिरसु सिंह ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लंबित मामलों का निष्पादन कर लोगों को त्वरित राहत देने का प्रयास किया गया. उन्होंने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है, ताकि लोगों को बार-बार विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें. उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर लंबित आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ रही थी. ऐसे में लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निष्पादन से विभाग को भी काफी राहत मिली है.
सरकार को मिला एक लाख से अधिक राजस्व
लोक अदालत में मामलों के निबटारे के दौरान सरकार के खाते में एक लाख रुपये से अधिक की राशि राजस्व के रूप में ऑनलाइन जमा करायी गयी. परिवहन विभाग के अधिकारियों ने इसे सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि लोक अदालत के जरिए न केवल लोगों की समस्याओं का समाधान हो रहा है, बल्कि राजस्व संग्रह में भी वृद्धि हो रही है.
इसे भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम में राजाबुरु माइंस बंद कर 18 गांव के मुंडा-मानकी का प्रदर्शन, स्थानीय लोगों ने की रोजगार की मांग
आगे भी सुनी जाएगी लोगों की समस्याएं
एमवीआई बिरसु सिंह ने कहा कि परिवहन विभाग से जुड़े लंबित मामलों के समाधान के लिए आगे भी लोग अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं. विभाग की ओर से आवेदकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने लोगों से विभागीय प्रक्रियाओं का पालन करने और आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध कराने की अपील की.
इसे भी पढ़ें: खूंटपानी में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, पांच छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










