शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे DC हेमंत सती, पैथोलॉजी की लापरवाही पर जताई नाराजगी

Updated:
विज्ञापन

डीसी सिख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल मे निरीक्षण के दौरान मरीज से बात करते हैं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में DC हेमंत सती ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. पैथोलॉजी की व्यवस्था सुधारने, दवा काउंटर बढ़ाने और दलालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए.

विज्ञापन

हजारीबाग: उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों और मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया. डीसी ने मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए.

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीसी ने फार्मेसी सेंटर, जन औषधि केंद्र, पैथोलॉजी, एमटीसी, ओपीडी, एक्स-रे, रेडियोलॉजिस्ट और अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया. उन्होंने मरीजों की सुविधा और अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए.

पांच स्थानों पर संचालित होंगे दवा वितरण केंद्र

मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए डीसी ने फार्मेसी के दवा वितरण केंद्रों की संख्या बढ़ाकर पांच स्थानों पर संचालित करने का निर्देश दिया. वहीं, जन औषधि केंद्र को भी अस्पताल परिसर में किसी दूसरे उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने को कहा.

पैथोलॉजी की व्यवस्था पर जताई नाराजगी

पैथोलॉजी विभाग के निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाओं में लापरवाही मिलने पर उपायुक्त ने नाराजगी जताई. उन्होंने रजिस्ट्रेशन सेंटर में कार्यरत कर्मी को हटाकर दूसरे कर्मी को ड्यूटी पर लगाने का निर्देश दिया.

डीसी ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भुगतान की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा काउंटरों की संख्या बढ़ाने को कहा. साथ ही जांचों के नाम स्पष्ट और क्रमवार तरीके से प्रदर्शित करने का निर्देश दिया, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो.

अस्पताल को दलाल मुक्त रखने का निर्देश

उपायुक्त ने अस्पताल परिसर को दलाल मुक्त रखने को लेकर भी सख्त निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि यदि किसी पदाधिकारी या कर्मी की दलालों से संलिप्तता सामने आती है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मरीजों को विभागों तक पहुंचने में सुविधा हो, इसके लिए पर्याप्त साइनएज और माइकिंग सिस्टम लगाने का निर्देश भी दिया गया.

खराब एक्स-रे मशीन जल्द होगी दुरुस्त

निरीक्षण के दौरान डीसी ने एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड समेत अन्य चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने खराब एक्स-रे मशीनों को जल्द दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. साथ ही नई एक्स-रे मशीन, अल्ट्रासाउंड और सीपीआरओ मशीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने को कहा.

एमटीसी केंद्र में दवा लिखने में अनियमितता के मामले में डीआरसीएचओ से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा रजिस्टर और खर्च से संबंधित विवरण भी प्रस्तुत करने को कहा गया.

यूनिफॉर्म और पार्किंग व्यवस्था में भी सुधार के निर्देश

डीसी ने चिकित्सकों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों को निर्धारित यूनिफॉर्म में ही ड्यूटी करने का निर्देश दिया. अस्पताल परिसर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए पार्किंग व्यवस्था को अस्पताल परिसर से बाहर करने को कहा. निरीक्षण के दौरान डीडीसी रिया सिंह, मेडिकल सुपरिटेंडेंट, सिविल सर्जन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola