हजारीबाग में आधुनिक सुविधाओं से लैस लाइब्रेरी का शुभारंभ 15 को, डीसी हेमंत सती करेंगे उद्घाटन
हजारीबाग के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर बनी आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन 15 अगस्त को डीसी हेमंत सती करेंगे। छात्रों को वाई-फाई और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
हजारीबाग: शहर के डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक पर बनकर तैयार लाइब्रेरी का शुभारंभ 15 अगस्त को डीसी हेमंत सती करेंगे. इससे पहले लाइब्रेरी में आवश्यक सभी सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी की है. शिक्षा विभाग की ओर से लाइब्रेरी में महत्वपूर्ण समाचारपत्र एवं पत्रिका उपलब्ध होगा. वाई-फाई की सुविधा रहेगी.
यह तमाम व्यवस्था शिक्षा विभाग की ओर से उपलब्ध होगा. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने कोटेशन आमंत्रण सूचना 07 अगस्त को जारी किया है. इच्छुक आपूर्तिकर्ता अपना सीलबंद कोटेशन 10 अगस्त तक जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं.
लाइब्रेरी आम लोगों के लिए एक बड़ी सौगात होगी. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू होने वाली इस लाइब्रेरी से छात्रों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को लाभ मिलेगी.
जिला प्रशासन ने लाइब्रेरी को पूरी तरह छात्र-अनुकूल बनाने की तैयारी कर है. शिक्षा विभाग की ओर से लाइब्रेरी में सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. बैठने और पढ़ने की व्यवस्था होगी. लाइट और पंखों की सुविधा रहेगी.
छात्रों के लिए बड़ी पहल हजारीबाग में पहले से एक सरकारी लाइब्रेरी की कमी महसूस की जा रही थी. डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक के बीचों-बीच बनी यह लाइब्रेरी शहर के केंद्र में होने के कारण सभी छात्रों के लिए सुलभ होगी. वाई-फाई और पत्रिकाओं की सुविधा से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को विशेष लाभ मिलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










