हजारीबाग के नील पांडेय ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, इंडियन टीम के ट्रायल में भी बनाई जगह
शूटिंग चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले छात्र के साथ डीएवी के प्राचार्य | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के नील कुमार पांडेय ने 16वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। जानिए उनकी इस शानदार उपलब्धि के बारे में।
हजारीबाग: डीएवी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग के छात्र नील कुमार पांडेय ने ओपन 16वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया.डीएवी कक्षा आठवीं की छात्र है. प्रतियोगिता झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता रांची में हुई. यूथ ग्रुप के 50 मीटर राइफल .22 प्रोन वर्ग में नील ने करीब 1000 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की.
नील इससे पहले ओपन नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुके हैं. वर्तमान में वह इंडियन टीम के ट्रायल में शामिल हैं और टॉप-50 में अपना स्थान बनाए हुए हैं. वह स्टेट गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के मेडलिस्ट भी हैं.
नील की उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ रजनीश कुमार ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने नील के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए भारतीय टीम का हिस्सा बनने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने की शुभकामना दी। विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










