PM मोदी के हजारीबाग आगमन से पहले उग्रवादियों ने दिया बड़ी घटना को अंजाम, 5 हाइवा को फूंका

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

पीएम मोदी के हजारीबाग आगमन से पहले उग्रवादियों ने 5 हाइवा को आग के हवाले कर दिया. घटना केरेडारी टंडवा मुख्य पथ पर देर रात दो बजे की है.

विज्ञापन

हजारीबाग, जयनारायण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले हजारीबाग में उग्रवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. केरेडारी टंडवा मुख्य पथ पर 5 हाइवा को आग के हवाले कर दिया है. मामला देर रात दो बजे की बतायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद बड़कागांव एसडीपीओ कुलदीप कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना प्रभारी अजित कुमार, एनटीपीसी के अधिकारी रोहित पाल घटनास्थल पर पहुंच गये हैं.

चालकों के साथ मारपीट भी की

जानकारी के मुताबिक हजारीबाग के स्टाफ होटल से थोड़ा आगे केरेडारी टंडवा मुख्य मार्ग पर देर रात अचनक कुछ उग्रवादी आ धमके और वहां पर मौजूद चालकों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद उन्होंने कई राउंड फायरिंग कर 5 हाइवा को आग के हवाले कर दिया. बताया जाता है उग्रवादी करीब 8 से 9 की संख्या में थे. हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. घटना के बाद से इलाके में दशहत का माहौल है.

कल पीएम मोदी आएंगे हजारीबाग

बता दें कि पीएम मोदी बुधवार को हजारीबाग में आएंगे. जहां वे विनोबा भावे विवि परिसर में ‘पीएम जनजातीय उन्नत ग्राम योजना’ का शुभारंभ करेंगे. झारखंड में इसके लिए 4000 गांवों को चुना गया है. पीएम कई एकलव्य विद्यालयों का उदघाटन करेंगे. साथ ही ‘पीएम जनमन कार्यक्रम’ का शुभारंभ करेंगे. वहीं, हजारीबाग के मटवारी में आदिवासी समूह के प्रतिनिधियों से मिलेंगे. इसके अलावा भाजपा के ‘परिवर्तन यात्रा महासभा’ को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से हजारीबाग से वापस रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लौटेंगे. यहां से वे विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो जायेंगे.

Also Read:ACB की छापेमारी पूरी, हजारीबाग SDO के आवास से 22 लाख नकद मिले, CO के घर से संपत्ति के दस्तावेज बरामद

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola