प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं पूर्व प्रभारी लैब टेक्नीशियन विवाद

Updated:
विज्ञापन
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं पूर्व प्रभारी लैब टेक्नीशियन विवाद

चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और पूर्व प्रभारी लैब टेक्नीशियन के बीच उत्पन्न विवाद की जांच के लिए जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया.

विज्ञापन

मामले की जांच चार सदस्यीय टीम ने की चौपारण. चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और पूर्व प्रभारी लैब टेक्नीशियन के बीच उत्पन्न विवाद की जांच के लिए जिला प्रशासन ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया. मंगलवार को टीम अस्पताल पहुंची और कई घंटों तक अभिलेखों की जांच की. टीम में डॉक्टर एसके राजन (जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी), डॉ राहुल कुमार (अनुमंडल अस्पताल बरही), दिवाकर अंबष्ठ (जिला डाटा प्रबंधक हज़ारीबाग) तथा रणधीर प्रसाद (जिला कार्यक्रम समन्वयक सहिया हज़ारीबाग) शामिल थे. विवाद से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया जांच दल ने नियमित ओपीडी रजिस्टर सहित विवाद से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया. दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत कर उनके बयान दर्ज किये गये. लैब टेक्नीशियन पर लगे आरोपों से जुड़े सभी दस्तावेजों की गहन जांच की गयी. अस्पताल कर्मियों से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की गयी. ज्ञात हो कि हाल के दिनों में अस्पताल स्वास्थ्यकर्मियों के बीच गुटबाजी का शिकार रहा है. चिकित्सक अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन से अधिक समय आपसी खींचतान में व्यतीत कर रहे हैं. मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए यह टीम भेजी. जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी. टीम के अस्पताल पहुंचने से पूरे दिन परिसर में चर्चा का माहौल बना रहा. अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारी अब जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें लगाए हुए हैं.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola