रसोइया धमना मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष तौहीद अली व सचिव तौकीर रजा बने
मुहर्रम को लेकर रसोइया धमना मोड़ पर मंगलवार को बैठक हुई.
बरही. मुहर्रम को लेकर रसोइया धमना मोड़ पर मंगलवार को बैठक हुई. बैठक में मुहर्रम का पर्व शांति व सदभाव के साथ मनाने पर विचार विमर्श किया गया. अखाड़ा कमेटी का गठन किया गया. कमेटी के अध्यक्ष मो तौहीद व सचिव तौकीर रज़ा को बनाया गया. कमेटी में छोटकी बरही अखाडा, धमना अखाडा, वारसिया नगर अखाड़ा, मदीना नगर अखाड़ा, अंसार नगर अखाड़ा के पांच-पांच लोगों को कमेटी में सदस्य के तौर पर शामिल किया जायेगा. बैठक की अध्यक्षता अब्दुल रज्जाक व संचालन मो गनी ने किया. बैठक में अब्दुल रज्जाक, मो गनी, मो खलील, मो मोईन, मो तैयब अंसारी, मो हमीम अंसारी, मो तस्लीम, मो तौहीद अली, मो तौकीर रजा, मो मकसूद, मो तबरेज, अंसारी, मो सेराज, मो सरफराज, मो नोशद, मो कुदुस, मो हैदर, मो नईम, मो सेराज, अहमद मो मोज़िम, मो मंसूर, मो सज्जाद, मो इजहार, मो जहूर, मो आलम, मो मोजफ्फर, मो सारूफ़, मो वाहिद, मो नईम, मो इम्तियाज, मो इब्राहीम, मो इबरार, मो दाऊद, मो मुस्तकीम शामिल थे. अंडर पास का निर्माण जल्द करने की मांग कोटी ने एनएचएआइ से मांग की है कि धमना मोड़ पर निर्माणाधीन अंडर पास को जल्द पूरा किया जाये. सभी गांवों के अखाड़ा का मिलान धमना मोड़ पर होता है. निर्माण कार्य के कारण अखाड़ों के मिलान में असुविधा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










