चेकडैम बनने से हजारों एकड़ जमीन सिंचित होगी

Published at :23 May 2017 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
चेकडैम बनने से हजारों एकड़ जमीन सिंचित होगी

विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ के गोविंदपुर गांव में ग्रामीणों ने लक्ष्मीपुर से मोहन कट्टा में चेकडैम निर्माण करने को लेकर बैठक की. इसमें काफी संख्या में ग्रामीण जुटे थे. गोविंदपुर पंचायत के मुखिया कैलाश महतो ने कहा कि यह चेकडैम बहुत महत्वपूर्ण है. इसके बन जाने से 500 लोगों को रोजगार मिल सकता है. हजारों एकड़ […]

विज्ञापन
विष्णुगढ़ : विष्णुगढ़ के गोविंदपुर गांव में ग्रामीणों ने लक्ष्मीपुर से मोहन कट्टा में चेकडैम निर्माण करने को लेकर बैठक की. इसमें काफी संख्या में ग्रामीण जुटे थे. गोविंदपुर पंचायत के मुखिया कैलाश महतो ने कहा कि यह चेकडैम बहुत महत्वपूर्ण है. इसके बन जाने से 500 लोगों को रोजगार मिल सकता है. हजारों एकड़ जमीन सिंचित हो सकती है.
उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में डैम में पानी भर जाता है और आसपास के खेत में आ जाती है. इससे किसानों को काफी नुकसान होता है. किसान खेती नहीं कर पाते हैं.
उन्होंने कहा कि यदि चेकडैम बन जाता है, तो हजारों एकड़ जमीन सिंचित होगी. किसान इससे तीन फसल उपजा सकेंगे. आज तक इस डैम के बारे में सभी पदाधिकारियों को आवेदन दे चुके हैं. डीवीसी के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, परियोजना पदाधिकारी मैथन समेत कई अधिकारी व राजनेता भी स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं. इसके लिए एक बार फंड भी लौट चुका है. प्रशासनिक स्वीकृति भी मिल चुकी थी. पूर्व विधायक स्व टेकलाल महतो द्वारा शिलान्यास भी किया गया था. पूर्व मंत्री तथा मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल भी स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं. लेकिन आज तक इस पर किसी ने पहल नहीं की.
हाल के दिनों में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के पास मुखिया के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधिमंडल ने चेकडैम निर्माण के लिए एक मांग पत्र भी सौंपा है. चेक डैम निर्माण को लेकर आवेदन डीवीसी के कार्यपालक अभियंता, अधीक्षण अभियंता, उपायुक्त, सांसद, विधायक मांडू को भी दिया गया है़ इस मौके पर संजय महतो, महेश महतो, तुलसी महतो, जय लाल महतो, जयलाल अगरिया, रमेश भुइयां, उस्मान मियां, वार्ड सदस्य मुमताज अंसारी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola