80 हजार नहीं देने पर बहू की हत्या

Published at :21 May 2017 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
80 हजार नहीं देने पर बहू की हत्या

कटकमसांडी : पेलावल ओपी क्षेत्र के गड़के गोविंदपुर गांव में दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबा कर हत्या का मामला सामने आया है. मृतका प्रियंका कुमारी (21) का मायके चतरा जिला के मयूरहंड के झारदाग में है. उसकी शादी निवाश पांडेय से हुई थी. घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया. पिता […]

विज्ञापन
कटकमसांडी : पेलावल ओपी क्षेत्र के गड़के गोविंदपुर गांव में दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबा कर हत्या का मामला सामने आया है. मृतका प्रियंका कुमारी (21) का मायके चतरा जिला के मयूरहंड के झारदाग में है. उसकी शादी निवाश पांडेय से हुई थी. घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने कराया. पिता भरत पांडेय के बयान पर दामाद निवास पांडेय, विजय पांडेय, विकास पांडेय एवं निवास की मां को आरोपी बनाया है.
क्या है मामला: भरत पांडेय के अनुसार उन्होंने बेटी की शादी 2015 में की थी. दहेज में दो लाख रुपया भी दिया था. शादी के बाद दामाद फिर से 80 हजार रुपये की मांग करने लगा. असमर्थता जताने पर वह प्रियंका के साथ मारपीट करने लगा. इसे लेकर गांव में पंचायत भी हुई.
शनिवार की सुबह बेटी की मौत की सूचना मिली. पिता के अनुसार पहुंचने पर घर में बेटी का शव पड़ा हुआ था, जबकि ससुराल के लोग फरार हो चुके थे.
घटना की जांच: डीएसपी चंदन वत्स, इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम, ओपी प्रभारी विजय कुमार राय, दल बल के साथ पहुंचे. डीएसपी ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या प्रियंका की हत्या गला दबा कर करने की बात प्रतीत होती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola