यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के छात्रों ने दिया धरना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 May 2017 8:53 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के तृतीय सेमेस्टर के छात्र कॉलेज में बुधवार को धरना पर बैठ गये. छात्र वृतिक आचार विषय की परीक्षा पुन: कराने की मांग पर अड़े हैं. ज्ञात हो कि 11 मई को उक्त विषय की परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गयी थी, जिसका छात्रों ने बहिष्कार किया था. छात्रों ने […]
विज्ञापन
हजारीबाग : यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के तृतीय सेमेस्टर के छात्र कॉलेज में बुधवार को धरना पर बैठ गये. छात्र वृतिक आचार विषय की परीक्षा पुन: कराने की मांग पर अड़े हैं. ज्ञात हो कि 11 मई को उक्त विषय की परीक्षा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की गयी थी, जिसका छात्रों ने बहिष्कार किया था. छात्रों ने पाठयक्रम से बाहर के प्रश्न पूछे जाने के कारण परीक्षा देने से इंकार कर दिया था.
बाद में छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक अजय कुमार शर्मा से वार्ता की थी. पुन: परीक्षा की मांग को लेकर आवेदन दिया था. इसमें परीक्षा को पुन: आयोजित कर ए प्रश्न पत्र को हिंदी में पूछने एवं प्रश्न संख्या एक को अनिवार्य रूप से हल करने की बाध्यता को खत्म करने की मांग की थी. छात्रों की ओर से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल संजय मेहता, ज्योति मंडल, ओसिता रंजन, आशीष कुमार एवं प्रकाश यादव ने पक्ष रखा. कुलपति डॉ गुरदीप सिंह ने कहा कि वृत्तिक आचार विषय की परीक्षा पाठ्यक्रम से बाहर थी. इसकी जांच को लेकर स्वतंत्र कमेटी बना दी गयी है. समिति की रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जायेगा. हालांकि बहिष्कार किये गये परीक्षा को पुन: आयोजित करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










