रक्तदान से बचेगी जिंदगी

Published at :18 May 2017 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
रक्तदान से बचेगी जिंदगी

हजारीबाग : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला इकाई की ओर से पुलिस केंद्र में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उदघाटन एसपी अनूप बिरथरे ने रक्तदान कर किया. उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि सड़क दुर्घटना, प्रसुति या असाध्य बीमारियों से ग्रसित लोगों की जान उनके द्वारा दिये गये रक्त से […]

विज्ञापन
हजारीबाग : भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला इकाई की ओर से पुलिस केंद्र में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उदघाटन एसपी अनूप बिरथरे ने रक्तदान कर किया. उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला. कहा कि सड़क दुर्घटना, प्रसुति या असाध्य बीमारियों से ग्रसित लोगों की जान उनके द्वारा दिये गये रक्त से बचायी जा सकती है. यह मानवता के लिए सबसे बड़ी सेवा है.
एसपी के अलावा सदर थाना प्रभारी जीतेंद्र सिंह, डीएसपी चंदन कुमार वत्स, कुलदीप कुमार, रामावतार दास,राजेश कुमर, संजय रजक, संजय यादव, अवधेश कुमार पांडेय, रवि कुमार राणा, वीरेंद्र कुमार, दामोदर कुमार, शालिक महतो, धीरेंद्र कुमार यादव, अभय सिंह, गौरव केसरी, छत्रपति शिवाजी, योगेंद्र कुमार, मुकेश रजक, शशिकांत कुमार, गणेश रविदास, अरविंद कुमार, किशन सिंह, प्रफुल पासवान, सुजीत, धमेंद्र, विष्णु रजक, अजय महतो, अंकुश पासवान, पिंटू, राहुल, राजेंद्र, हेम्ब्रोम, आशीष, रंजन सहित दर्जनों पुलिस कर्मियों ने रक्तदान किया.
रेडक्रॉस के सचिव नीरज कुमार ने सभी का आभार माना. शिविर को सफल बनाने में डॉ एसआर दांगी, निर्मल जैन, मो खालिद, विनाश टुडू, रफान अहमद, मोकिम अख्तर समेत रेडक्रॉस सोसाइटी एवं पुलिस केंद्र से लोगों का सहयोग रहा. मौके पर रूद्र सेना और एचडीसीडीए की ओर से मिठाई का वितरण किया गया. इसमें रूद्र सेना के राष्ट्रीय सचिव संजय शरण, अनुज तिवारी और संतोष पुरी ने आयोजन में सहयोग किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola