प्रतिकुलपति का प्रभार लिया

Published at :18 May 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतिकुलपति का प्रभार लिया

हजारीबाग. विभावि प्रतिकुलपति डॉ कुनुल कंडीर ने बुधवार को प्रभार ग्रहण किया. डॉ कंडीर मूलरूप से हजारीबाग की रहनेवाली हैं. इन्होंने संत कोलंबा कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की. एमएससी की पढ़ाई रांची में की. पहली नौकरी 1981 में संत कोलंबा कॉलेज में बतौर व्याख्याता के रूप में की. एक साल नौकरी करने के बाद […]

विज्ञापन
हजारीबाग. विभावि प्रतिकुलपति डॉ कुनुल कंडीर ने बुधवार को प्रभार ग्रहण किया. डॉ कंडीर मूलरूप से हजारीबाग की रहनेवाली हैं. इन्होंने संत कोलंबा कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई की. एमएससी की पढ़ाई रांची में की. पहली नौकरी 1981 में संत कोलंबा कॉलेज में बतौर व्याख्याता के रूप में की. एक साल नौकरी करने के बाद रांची विश्वविद्यालय में व्याख्याता रहीं.
वह गोस्नर कॉलेज की प्राचार्या भी रही हैं. इन्होंने प्लांट टेक्सोनॉमी, मेडिसीनल प्लांट, इथनो मेडीसनल प्लांट एवं डीजीज पर कई शोध किये हैं. इन्होंने डायबीटीज पर भी शोध किया है. विभावि के पूर्व प्रतिकुलपति डॉ मनोरंजन प्रसाद सिन्हा का कार्यकाल पूरा होने एवं इन्हें सिदो-कान्हू विवि का कुलपति बनाये जाने पर विभावि में यह पद रिक्त हुआ था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola