दनुआ घाटी में दो ट्रक हादसे में एक की मौत

Updated:
विज्ञापन
दनुआ घाटी में दो ट्रक हादसे में एक की मौत

चार लोग घायल

विज्ञापन

चौपारण. दनुआ घाटी में मंगलवार देर रात से बुधवार की सुबह तक दो ट्रक दुर्घटना हुई. इसमें एक की जान चली गयी. जबकि ट्रक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों ने एनएचएआइ के एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया. पहली घटना मंगलवार की रात करीब तीन बजे के आसपास हुई. दुर्घटना के बाद जोड़ीराही पुल के पास चीख-पुकार की आवाज सुनायी दी. कुछ वाहन चालकों ने इसकी जानकारी चोरदाहा चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तो पाइप लदा ट्रक पलटा हुआ पाया. केबिन में कुछ लोग फंसे हुए थे. काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया. ट्रक (यूपी82टी-3435) दुर्गापुर से पाइप लादकर इटावा (यूपी) जा रहा था. बताया गया कि ढलान में ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना में अमीर सिंह (33 वर्ष) की मौत हो गयी. वह इटावा (यूपी) का रहने वाला था. जबकि चालक अमित कुमार और खलासी राजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक चालक का भाई था. दूसरी घटना बुधवार की सुबह करीब आठ बजे हुई. महानेटांड़ कांटा के पास ट्रक (यूपी78डीएन-8521) पलट गया. ट्रक पाइप लादकर झारखंड से बिहार की ओर जा रहा था. घटना में चालक विकास कुमार (37) वर्ष व उपचालक शिवकांत कुमार (30 वर्ष) दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना के बाद चोरदाहा पिकेट पुलिस और एनएचएआइ के सहयोग से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां से बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया.

पांच दिनों से लगातार हो रही दुर्घटना

दनुआ घाटी में पिछले पांच दिनों से लगातार वाहन दुर्घटना हो रही है. 25 अप्रैल की देर शाम कार दुर्घटना में छह लोगों की जान चली गयी थी. उसके दूसरे दिन कार दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ था. इस घटना से घाटी उबर भी नहीं पायी थी कि ट्रक दुर्घटना में एक की जान चली गयी.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola