दूसरी लड़की से शादी की खबर सुन उदयपुर से दारू पहुंची प्रेमिका, प्रेमी पर लगाया गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

राजस्थान की युवती ने दारू थाना में प्रेमी संदीप कुमार पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और सात लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

दारू: एक युवती से प्रेम के साथ प्रेम प्रसंग और दूसरी लड़की से शादी रचाना युवक को महंगा पड़ा. यह मामला दारू थाना क्षेत्र के दारू खारिका गांव की है. अपने प्रेमी संदीप कुमार खारिका निवासी की गांव में शादी होने की खबर सुनकर प्रेमिका उदयपुर राजस्थान से रविवार को दारू थाना पहुंची.

विज्ञापन

प्रेमिका ने दारू थाना में आवेदन देकर संदीप कुमार पिता खिरोधर साव पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और सात लाख रुपया लेने का आरोप लगायी है. युवती ने आवेदन में कहा है कि संदीप उदयपुर राजस्थान के एक होटल में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था. उसी होटल में मैं भी काम करती थी.

दोनों के बीच वर्ष 2018 से प्रेम संबंध बन गया. उन्होंने आवेदन में कहा है कि हमलोग दोनों पति पत्नी की तरह एक साथ रहने लगे. इसी बीच संदीप अपना गांव आया और दूसरी लड़की से शादी कर लिया. प्रेमिका ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस संबंध दारू थाना प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच शुरू कर दिया गया है. आरोपी घर से फरार है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola