एटीएम से 62 हजार रुपये की फरजी निकासी

Published at :16 May 2017 9:14 AM (IST)
विज्ञापन
एटीएम से 62 हजार रुपये की फरजी निकासी

कटकमसांडी : कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बहिमर गांव के प्रदीप साव पिता विजय साव के एटीएम से 62 हजार रुपये की फरजी निकासी कर ली गयी. विजय साव अपने बेटे के खाता में बेटी के शादी के लिए रुपया जमा किये थे. इसी माह बेटी की शादी थी. कंडसार एसबीआइ में इनका खाता है. विजय […]

विज्ञापन
कटकमसांडी : कटकमसांडी थाना क्षेत्र के बहिमर गांव के प्रदीप साव पिता विजय साव के एटीएम से 62 हजार रुपये की फरजी निकासी कर ली गयी. विजय साव अपने बेटे के खाता में बेटी के शादी के लिए रुपया जमा किये थे. इसी माह बेटी की शादी थी. कंडसार एसबीआइ में इनका खाता है.
विजय ने बताया कि दो दिन पूर्व पेलावल पगमिल एटीएम से पैसा निकालने गये थे. जहां कोई अनजान युवक से पैसा निकालने के लिए सहायता मांगा. इसी क्रम में युवक ने एटीएम कार्ड बदल कर 62 हजार रुपये निकाल लिया. सोमवार को प्रदीप जब बैंक से पैसा निकालने गया तब पैसा एटीएम से निकल जाने की जानकारी मिली. इस बाबत प्रदीप ने सदर थाना हजारीबाग में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola