वार्डों में टैंकर से पहुंचेगा पानी

Published at :14 May 2017 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
वार्डों में टैंकर से पहुंचेगा पानी

हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम बोर्ड की बैठक शनिवार को अध्यक्ष अंजलि कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिये गये. बैठक में सभी वार्डों में टैंकर से पानी पहुंचाने का निर्णय लिया गया. वहीं जबरा स्थित बांबे आवास के आवंटन पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में कहा गया […]

विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग नगर निगम बोर्ड की बैठक शनिवार को अध्यक्ष अंजलि कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श कर निर्णय लिये गये. बैठक में सभी वार्डों में टैंकर से पानी पहुंचाने का निर्णय लिया गया. वहीं जबरा स्थित बांबे आवास के आवंटन पर विचार-विमर्श किया गया.
बैठक में कहा गया कि नगर निगम कार्यालय को पूरी तरह से सुसज्जित किया जायेगा. वहीं वातानुकूलित बनाया जायेगा. इसके अलावा झारखंड सरकार द्वारा इसीसीएल से शहर में एलइडी लाइट लगाने की स्वीकृति प्रदान करने, खराब वाहनों को मरम्मति कराने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा मोबाइल टॉयलेट को आम नागरिकों के लिए भाड़े का निर्धारण करने पर विचार-विमर्श लिया गया. निगम क्षेत्र में खस्सी, मछली, चिकन की बिक्री के लिए अनुज्ञप्ति एवं नवीकरण पर भी चर्चा हुई. बैठक में उपाध्यक्ष आनंद देव, कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार, सहायक अभियंता सुदर्शन प्रसाद सिंह समेत सभी वार्ड पार्षद उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola