अक्षय पात्र योजना के लिए हजारीबाग का चयन हुआ

Published at :11 May 2017 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
अक्षय पात्र योजना के लिए हजारीबाग का चयन हुआ

चयन. बच्चों को अत्याधुनिक किचन के माध्यम से मिलेगा भोजन हजारीबाग : जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक बुधवार को सूचना भवन में हुई. केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा ने बैठक की अध्यक्षता की. सांसद ने बताया कि झारखंड में अक्षय पात्र योजना के लिए हजारीबाग का चयन […]

विज्ञापन
चयन. बच्चों को अत्याधुनिक किचन के माध्यम से मिलेगा भोजन
हजारीबाग : जिला विकास समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक बुधवार को सूचना भवन में हुई. केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद जयंत सिन्हा ने बैठक की अध्यक्षता की. सांसद ने बताया कि झारखंड में अक्षय पात्र योजना के लिए हजारीबाग का चयन हुआ है.
हजारीबाग में चयनित सरकारी विद्यालयों के बच्चों को अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा अत्याधुनिक कीचन के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जायेगा. इन्ट्रीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट स्किम के दौरान बताया गया कि पूरे जिले में 1770 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है.
सभी मुखिया को आंगनबाड़ी केंद्रों का फोटो पोर्टल में अपलोड करने का निर्देश दिया. आंगनबाड़ी केंद्रों की यथा स्थिति, रंग-रोगन की स्थिति को तीन माह में सुधार करने को कहा गया.
विधायक मनीष जायसवाल ने स्वच्छ भारत मिशन के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हजारीबाग डीसी रविशंकर शुक्ला को मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा पुरस्कृत करने पर बधाई दी. सभी विधायक व सदस्यों ने इस पर खुशी जाहिर की. विधायक जेपी पटेल ने विष्णुगढ़ और टाटीझरिया में प्रधानमंत्री सड़क योजना कार्य में वन विभाग की स्वीकृति का मामला उठाया. अंत्योदय योजना का लाभ सभी लाभुकों को मिले इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर बेहतर काम किया जाये. बरही विधायक ने अपात्र लोगों के राशन कार्ड बनाये जाने के मुद्दे पर एक सिस्टम बना कर संपन्न लोगों का नाम सूची से हटाने की मांग रखी.
चौपारण, बरही व पदमा में सड़क निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराने की मांग की़ सभी लंबित सड़कों का निर्माण पूरा कर अगली बैठक में अद्यतन स्थिति का प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया. पेयजलापूर्ति को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी. बरही विधायक ने बरही, चौपारण व पदमा में बंद मिनी वाटर स्किम को लेकर सवाल उठाये इस पर अध्यक्ष ने बीडीओ के माध्यम से योजना की अद्यतन स्थिति की रपोर्ट मंगाने की बात कही.
कार्यपालक अभियंता पीएचडी को निर्देश दिया गया कि सोलर जलमीनार बनवाने के लिए क्षेत्र में स्थान चिह्नित करने के लिए सर्वे करा लें. यह भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना है. इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है. डीसी ने कहा कि पिछले छह महीने से जिले में एक भी राशन कार्ड नहीं बनाया गया है. राज्य स्तर से इसका पोर्टल बंद है.
हजारीबाग की सभी योजनाओं की अद्यतन स्थिति का प्रजेंटेशन किया गया. मनरेगा योजना में हजारीबाग जिला पूरे राज्य में अव्वल रहा है. योजनाओं के क्रियान्वयन का राज्य का औसत 40 प्रतिशत रहा है.
जबकि हजारीबाग का 51 प्रतिशत है. वित्तीय वर्ष के दौरान 12000 से अधिक योजनाओं पर काम किया गया. अध्यक्ष ने मनरेगा भुगतान की शिकायत पर अविलंब कार्रवाई का निर्देश दिया. दीनदयाल अंत्योदय योजना में गत वित्तीय वर्ष के दौरान पांच प्रखंडों का चयन कर योजनाएं चलायी गयी. इसमें 76 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हुआ. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के संबंध में बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में 450 लक्ष्य के अनुरूप 392 ट्रांसफरमर बदले गये हैं. आठ गांवों में विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है. सदर विधायक ने टाटीझरिया, दारू व पसई में लंबित सब स्टेशन का कार्य पूरा करने की मांग रखी. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को लेकर चर्चा हुई.
बैठक में मनरेगा, पेयजलापूर्ति, दीनदयाल अंत्योदय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वच्छ भारत मिशन, नेशनल हेल्थ मिशन, मिड डे मिल, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, इंट्रीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट स्कीम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सर्व शिक्षा अभियान की योजनाओं पर बारी-बारी से विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में डीडीसी राजेश पाठक, एसडीओ शशि रंजन, नगर निगम अध्यक्ष अंजलि कुमारी, प्रमुख समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola