डोभा में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत

Published at :11 May 2017 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
डोभा में डूबने से आठ वर्षीय बच्ची की मौत

बड़कागांव : थाना क्षेत्र के नापोखुर्द पंचायत अंतर्गत धवैयाटांड़ स्थित नवनिर्मित डोभा में डूबने से नापोखुर्द निवासी स्व राजकुमार साव की आठ वर्षीय पुत्री काजल की मौत हो गयी. इसका शव ग्रामीणों ने बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि बच्ची अपने फुआ के घर धवैयाटांड़ गयी थी. मंगलवार शाम वह घर नहीं लौटी. बच्ची […]

विज्ञापन
बड़कागांव : थाना क्षेत्र के नापोखुर्द पंचायत अंतर्गत धवैयाटांड़ स्थित नवनिर्मित डोभा में डूबने से नापोखुर्द निवासी स्व राजकुमार साव की आठ वर्षीय पुत्री काजल की मौत हो गयी.
इसका शव ग्रामीणों ने बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि बच्ची अपने फुआ के घर धवैयाटांड़ गयी थी. मंगलवार शाम वह घर नहीं लौटी. बच्ची का घर नापोखुर्द बस्ती में है. मंगलवार शाम से ही उसे खोजा जा रहा था. बुधवार सुबह पास के कुआं, तालाब सहित हर जलाशयों में उसे ढूंढा गया. इसी दौरान पास के डोभा में उसका शव मिला़ उक्त डोभा पारो देवी ने जलछाजन विभाग से बनवाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola