प्रचार विवाद पर प्राथमिकी दर्ज

Published at :11 May 2017 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
प्रचार विवाद पर प्राथमिकी दर्ज

हजारीबाग : अध्यात्मिक महोत्सव प्रचार मामले में बड़ा बाजार टीओपी में 341-17 धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज हुआ है. इमलीकोठी रोड निवासी अशोक कुमार यादव पिता ऋषिदेव यादव एलआइसी अभिकर्ता के आवेदन पर यह मामला दर्ज हुआ है. इसमें प्रो अमित सोरेन और दामोदर गगरई पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने का […]

विज्ञापन
हजारीबाग : अध्यात्मिक महोत्सव प्रचार मामले में बड़ा बाजार टीओपी में 341-17 धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज हुआ है. इमलीकोठी रोड निवासी अशोक कुमार यादव पिता ऋषिदेव यादव एलआइसी अभिकर्ता के आवेदन पर यह मामला दर्ज हुआ है. इसमें प्रो अमित सोरेन और दामोदर गगरई पर धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन देने का आरोप लगा है.
बड़ा बाजार टीओपी प्रभारी नथुनी यादव ने कहा कि मामले के अनुसंधान के बाद आरोपियों पर कार्रवाई होगी. अनुसंधान होने तक हिरासत में लिये गये दोनों लोगों को रिहा कर दिया गया. गौरतलब है कि बजरंग दल ने नौ मई को इमलीकोठी चौक के पास येशु समाज के प्रचारकों पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगा कर विरोध किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola