2018 तक राज्य के सभी घरों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य

Published at :09 May 2017 9:04 AM (IST)
विज्ञापन
2018 तक राज्य के सभी घरों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य

20 सूत्री प्रदेश उपाध्यक्ष ने कई गांवों का किया दौरा बड़कागांव. प्रदेश के 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद डोकाटांड, नापो खुर्द नापोकला, खराटी, नयाटांड़, हरली आदि गांव का भ्रमण किया. बाद में खराटी गांव में बड़कागांव प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष कृष्णा साव के आवास पर पत्रकारों को संबोधित किया. गांव में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, […]

विज्ञापन
20 सूत्री प्रदेश उपाध्यक्ष ने कई गांवों का किया दौरा
बड़कागांव. प्रदेश के 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद डोकाटांड, नापो खुर्द नापोकला, खराटी, नयाटांड़, हरली आदि गांव का भ्रमण किया. बाद में खराटी गांव में बड़कागांव प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष कृष्णा साव के आवास पर पत्रकारों को संबोधित किया. गांव में सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समस्याओं से अवगत होकर लोगों को समाधान करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 2018 तक राज्य के सभी घरों में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित है.
सरकार छोटे-छोटे सड़कों की मरम्मत, पेयजल की व्यवस्था, स्वास्थ्य की सुविधा, विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, किसानों के लिए 90% अनुदान पर डीप बोरिंग कर सोलर सिस्टम से खेतों में पानी पहुंचा रही है. किसी भी किसान का जमीन जबरन नहीं लिया जायेगा. उनके साथ नारायण चंद्र भौमिक, बड़कागांव के प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष कृष्णा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष जुगनू सिंह, पूर्वी मंडल अध्यक्ष बेचन साव, भोला महतो, महेंद्र महतो, सुरेंद्र करमाली, युवा मोरचा के अध्यक्ष विनोद महतो, रामपति राम, राजेंद्र गुप्ता,सुमन गिरी, दशरथ चौधरी, अमृत रजक सहित दर्जनों लोगशामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola