प्रतिभाओं को मिला सम्मान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 May 2017 9:09 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. बंग साहित्य सम्मेलन व वार्षिकोत्सव हजारीबाग : निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन सह वार्षिक उत्सव यदुनाथ बालिका विद्यालय में शनिवार को मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ आशा गीत से हुआ. वहीं बंगला की वार्षिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. अध्यक्ष श्यामल कुमार मलिक, अजीत कुमार घोष, डॉ सजल […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. बंग साहित्य सम्मेलन व वार्षिकोत्सव
हजारीबाग : निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन सह वार्षिक उत्सव यदुनाथ बालिका विद्यालय में शनिवार को मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ आशा गीत से हुआ. वहीं बंगला की वार्षिक परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया. अध्यक्ष श्यामल कुमार मलिक, अजीत कुमार घोष, डॉ सजल मुखर्जी ने सफल प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया.
पुरस्कार सुचेतना मोइत्रा, तनीष, गार्गी, कुसुम, ऋाषिका,स्मृति, निक्की, सुभोजित, रिया, श्रेया, नेहा, सानिया और आर्यन को दिया गया. कार्यक्रम में गीत-संगीत एवं नाटक की प्रस्तुति की गयी. अंजलि घोष ने कविता पाठ किया. अजीत बनर्जी के निर्देशन में एकांकी नाटक खेलवाला प्रस्तुत किया गया. अजीत बनर्जी और अभिमन्यु राय ने अभिनय किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में दुलाल घोष, मनोज सेन, चिन्मय कुमार सरकार, सौभिक भट्टाचार्य , उज्जवल आयकत, तपन सरकार, दिलीप गुप्ता, तापस ने सहयोग किया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










