कार व ट्रक में टक्कर, सात घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 May 2017 6:33 AM (IST)
विज्ञापन

बरही : थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर पंच माधव के पास मारुति कार व ट्रक में टक्कर हो गयी. इस हादसे में कार में सवार एक परिवार के सात लोग घायल हो गये. सभी लोग हाजीपुर के ग्राम नगोहटा के रहनेवाले हैं. कार से सभी बोकारो जा रहे थे. गंभीर रूप से घायल श्याम […]
विज्ञापन
बरही : थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर पंच माधव के पास मारुति कार व ट्रक में टक्कर हो गयी. इस हादसे में कार में सवार एक परिवार के सात लोग घायल हो गये. सभी लोग हाजीपुर के ग्राम नगोहटा के रहनेवाले हैं.
कार से सभी बोकारो जा रहे थे. गंभीर रूप से घायल श्याम नंदन प्रसाद (पिता-महताब लाल) उनकी पत्नी मीरा देवी, पुत्र नीलेश कुमार, पुत्रवधू मंजू देवी, पौत्र नारायण व सोनी व एक अन्य सरयू प्रसाद को बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि घायल नीलेश नारायण प्रसाद के साले की शादी में सभी लोग जा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










