कटकमसांडी व केरेडारी में सड़क दुर्घटना, दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 May 2017 11:44 PM (IST)
विज्ञापन

कटकमसांडी. हजारीबाग-कटकमसांडी मार्ग के कंडसार लापस्या पुल के पास सड़क दुर्घटना में दानिश अंसारी (पिता-अनवर अंसारी) घायल हो गया. बताया जाता है कि दो बाइक की टक्कर से यह हादसा हुआ. घायल चतरा के द्वारी गांव का रहनेवाला है. घायल का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है. कटकमसांडी पुलिस ने बाइक को कब्जे […]
विज्ञापन
कटकमसांडी. हजारीबाग-कटकमसांडी मार्ग के कंडसार लापस्या पुल के पास सड़क दुर्घटना में दानिश अंसारी (पिता-अनवर अंसारी) घायल हो गया. बताया जाता है कि दो बाइक की टक्कर से यह हादसा हुआ. घायल चतरा के द्वारी गांव का रहनेवाला है. घायल का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है. कटकमसांडी पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है.
केरेडारी. हजारीबाग-टंडवा मुख्य पथ स्थित करमाही के समीप पिकअप वैन ने टीवीएस सवार व्यक्ति को चपेट में ले लिया. इससे वह घायल हो गया. घायल सोभनाथ महतो टंडवा थाना क्षेत्र के मतलोंगा का रहनेवाला है. उनके सिर और हाथ में चोट आयी है. केरेडारी पुलिस ने पिकअप वैन को कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










