लाखों रुपये नकद समेत सामान की चोरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Mar 2017 7:34 AM (IST)
विज्ञापन

चलकुशा की घटना बरकट्ठा. चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की रात अपराधियों ने चार घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर फरार हो गये. अपराधी सबसे पहले चलकुशा निवासी प्रकाश मोदी की दुकान में घुसे और 16 हजार रुपये नकद समेत दुकान में रखे सामान की चोरी कर ली. इसी […]
विज्ञापन
चलकुशा की घटना
बरकट्ठा. चलकुशा प्रखंड मुख्यालय में बुधवार की रात अपराधियों ने चार घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपये की संपत्ति की चोरी कर फरार हो गये. अपराधी सबसे पहले चलकुशा निवासी प्रकाश मोदी की दुकान में घुसे और 16 हजार रुपये नकद समेत दुकान में रखे सामान की चोरी कर ली. इसी तरह तुलो भुइयां के घर से 10 भर चांदी समेत घरेलू सामान की चोरी की.
वहीं केवल साव के घर से 70 हजार रुपये नकद व सुदामा दास के घर से 36 हजार रुपये नकद समेत सामान की चोरी कर ली. केवल साव ने अपनी पुत्री की शादी के लिए राशि को जमा कर रखा था. एक ही रात चार घरों में चोरी की घटना से इलाके के लोग सकते में हैं. मामले को लेकर पीड़ित लोगों ने चलकुशा थाना में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










