पदमा से पकड़ी गयी महिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Mar 2017 8:10 AM (IST)
विज्ञापन

पदमा : रांची स्थित रिम्स से चोरी की गयी दो दिन की नवजात को पदमा से बरामद किया गया. बच्ची को पिठोरिया थाना के इलातू चरदी निवासी उर्मिला देवी (पति-पंचम पाहन) को सौंप दिया गया. नवजात की चोरी कर रूखसाना खातून को बच्ची के परिजनों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. वह दोनयखुर्द, […]
विज्ञापन
पदमा : रांची स्थित रिम्स से चोरी की गयी दो दिन की नवजात को पदमा से बरामद किया गया. बच्ची को पिठोरिया थाना के इलातू चरदी निवासी उर्मिला देवी (पति-पंचम पाहन) को सौंप दिया गया. नवजात की चोरी कर रूखसाना खातून को बच्ची के परिजनों ने पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया.
वह दोनयखुर्द, पदमा निवासी शहबान अंसारी की पत्नी है. महिला को बच्ची के साथ इचाक के डुमरान से पकड़ा गया था. पदमा ओपी प्रभारी वीरेंद्र हांसदा ने बरियातू थाना को बच्चे की बरामदी की सूचना दी, जिसके बाद बरियातू थाना के अवर निरीक्षक सुनील सिंह बच्चे की मां के साथ पदमा ओपी पहुंचे. वहां बच्चे की पहचान की गयी. इधर, बच्चा चुरानेवाली रूखसाना खातून के पति शहबान अंसारी ने बताया कि 26 फरवरी को उसकी पत्नी घर से 35 हजार रुपये लेकर फरार हो गयी थी. इसे लेकर 27 फरवरी को थाना में सनहा भी दर्ज कराया गया था. शहबान ने पुलिस को बताया कि दो फरवरी को उसने फोन कर महिला ने बताया कि उसे बेटी हुई है, वह इचाक के डुमरान में रिश्तेदार के यहां है. पति के अनुसार उसके बाद वह पदमा ओपी प्रभारी सहित अपने परिजनों को लेकर डुमरान पहुचा. वहां पूछताछ में महिला ने बताया कि वह बच्ची को रिम्स से लेकर आयी है. उसके बाद रिम्स से संपर्क कर जानकारी दी गयी.
पहले दोस्ती की, फिर चोरी की
रूखसाना 28 फरवरी की शाम पांच बजे रिम्स पहुंची थी. वहां पिठोरिया निवासी उर्मिला भी भरती थी. रूखसाना ने बच्ची की मां से दोस्ती की. उसके बाद बच्ची को गोद में लेकर घुमने फिरने लगी. एक मार्च को वह सुबह सात बजे बच्ची को गोद में लेकर फरार हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










