भाइयों के बदले परीक्षा दे रहे दो फरजी परीक्षार्थी हुए गिरफ्तार

Published at :02 Mar 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन
भाइयों के बदले परीक्षा दे रहे दो फरजी परीक्षार्थी हुए गिरफ्तार

ख्ुलासा. प्रभात खबर में छपी तसवीर से फरजीवाड़ा पकड़ा गया बरही : हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत आदिवासी विकास उवि में दो फरजी परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा देते पकड़े गये. दोनों परीक्षार्थी छोटानागपुर उच्च विद्यालय बेडोकला के परीक्षार्थी बन कर सगे भाई की जगह परीक्षा दे रहे थे. बरही एसडीओ शब्बीर अहमद ने बुधवार को […]

विज्ञापन
ख्ुलासा. प्रभात खबर में छपी तसवीर से फरजीवाड़ा पकड़ा गया
बरही : हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत आदिवासी विकास उवि में दो फरजी परीक्षार्थी मैट्रिक की परीक्षा देते पकड़े गये. दोनों परीक्षार्थी छोटानागपुर उच्च विद्यालय बेडोकला के परीक्षार्थी बन कर सगे भाई की जगह परीक्षा दे रहे थे. बरही एसडीओ शब्बीर अहमद ने बुधवार को परीक्षा केंद्र की जांच की. इसी क्रम में फरजी परीक्षार्थी अमजद अंसारी और रिजवान अंसारी को उन्होंने पकड़ा. अमजद अंसारी वास्तविक परीक्षार्थी वसीर अंसारी (रोल नंबर 110) के स्थान पर और रिजवान अंसारी वास्तविक परीक्षार्थी नौशाद अंसारी (रोल नंबर 465) के स्थान पर परीक्षा दे रहा था.
ये चारों परीक्षार्थी सगे भाई हैं. इनके पिता नसीरूद्दीन लेबडा शिलाडीह गांव के रहनेवाले हैं. जांच में पाया गया कि छोटानागपुर उवि से बशीर अंसारी और नौशाद अंसारी ने परीक्षा फाॅर्म भरा था.
गोरहर थाना में मामला दर्ज : एसडीओ शब्बीर अहमद ने बताया कि दोनों फरजी परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है. गोरहर थाना में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी आदिवासी विकास उवि परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक अशोक गुप्ता ने दर्ज करायी है.
प्राचार्य प्रतुल्य चटर्जी के खिलाफ जांच शुरू : दो परीक्षार्थी के बदले फरजी परीक्षार्थी से परीक्षा दिलाने, 25 फरवरी को पत्रकारों के घरों पर हमला कराने के मामले की जांच शुरू हो गयी है. शुरुआती जांच में कई मामले उजागर हुए हैं. एसडीओ ने जांच के लिए डीइओ को पत्र भेजा है.
ऐसे पकड़े गये
प्रभात खबर ने 23 फरवरी को प्रथम पृष्ठ पर नकल करते हुए परीक्षार्थी की तसवीर छापी थी. एसडीओ ने जांच में पाया कि एक मार्च को संस्कृत की परीक्षा, वही परीक्षार्थी दे रहा है, जिसकी तसवीर नकल करते हुए अखबार में छपी थी. इसी क्रम में उक्त परीक्षार्थी के फाॅर्म और एडमिट कार्ड की जांच की गयी, तो पाया गया कि वह तो फरजी परीक्षार्थी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola