16 दिन बाद रिम्स में हो गयी मौत, मातम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 8:30 AM (IST)
विज्ञापन

अपराधियों ने घर में घुस कर गर्भवती अंजलि को मारी थी गोली कटकमसांडी : गोली लगने से घायल गर्भवती महिला अंजलि देवी की मौत बुधवार की सुबह रिम्स, रांची में इलाज के दौरान हो गयी. इस मामले में मृतका के भाई टिंकू कुमार मेहता ने अंजलि के पति अनिल प्रसाद मेहता समेत परिजनों पर साजिश […]
विज्ञापन
अपराधियों ने घर में घुस कर गर्भवती अंजलि को मारी थी गोली
कटकमसांडी : गोली लगने से घायल गर्भवती महिला अंजलि देवी की मौत बुधवार की सुबह रिम्स, रांची में इलाज के दौरान हो गयी. इस मामले में मृतका के भाई टिंकू कुमार मेहता ने अंजलि के पति अनिल प्रसाद मेहता समेत परिजनों पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है.
ज्ञात हो कि 12 फरवरी की देर शाम अंजलि को उसके बरही में गोली मार दी गयी थी. अंजलि का मायके कटकमसांडी के पबरा गांव में है. अंजलि की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया. घटना के बाबत मृतका के परिजनों ने बताया कि लड़की अंजलि बरही में अपने पिता महेश मेहता के साथ रह रही थी. 12 फरवरी की शाम घर घुस कर किसी ने गोली मार दी थी.
परिजनों ने बताया कि घटना के बाद बरही पुलिस ने अमित कुमार सोनी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसे करीब 12 घंटे तक रखने के बाद छोड़ दिया गया. बुधवार को रिम्स में पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. मृतका के भाई टिंकू कुमार मेहता ने बताया कि वर्ष 2015 में इचाक प्रखंड के बोंगा निवासी अनिल मेहता के साथ उसकी बहन की शादी हुई थी. शादी के बाद से ही पति दहेज को लेकर प्रताड़ित करता था. परिजनों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










