35 दुकानों को हटाया, जुर्माना

Published at :02 Mar 2017 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
35 दुकानों को हटाया, जुर्माना

हजारीबाग : जिला प्रशासन की ओर से शहर में दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. बुधवार को जिला परिषद चौक से एनएच-33 रोड, कोर्ट रोड, केबी वीमेंस कॉलेज रोड, पुराना बस स्टैंड से स्काइ लोक होटल होते हुए बुढ़वा महादेव चौक कर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया. नगर निगम की ओर से […]

विज्ञापन
हजारीबाग : जिला प्रशासन की ओर से शहर में दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. बुधवार को जिला परिषद चौक से एनएच-33 रोड, कोर्ट रोड, केबी वीमेंस कॉलेज रोड, पुराना बस स्टैंड से स्काइ लोक होटल होते हुए बुढ़वा महादेव चौक कर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया गया.
नगर निगम की ओर से इस दौरान करीब 35 दुकानों को हटाया गया. वहीं 40-50 लोगों ने स्वेच्छा से अपनी-अपनी दुकानें हटा ली. अभियान का नेतृत्व कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार व कार्यपालक दंडाधिकारी कुमुद झा कर रहे थे.
कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि रामनवमी पर्व को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अभी सेतैयारी की जा रही है. अतिक्रमण हटाओ अभियान होली तक जारी रहेगा. बुधवार को कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर सामान जब्त किये गये. वहीं अतिक्रमणकारियों से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. मौके पर इंस्पेक्टर मनीष चंद्र, सीटी मैनेजर राजेश कुमार व नागेंद्र शर्मा समेत कई लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola