महायज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़

बड़कागांव. प्रखंड के गोंदलपुरा पंचायत् में श्रीश्री 1008 नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ में भक्तो की भीड़ उमड़ रही है. वहीं भक्ति गीतों व मंत्रों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. शिक्षक बाबूलाल महतो ने बताया कि यज्ञ को लेकर गोंदलपुरा, बाबूपारा, कदमाटोला समेत अन्य गांवों के लोगों ने शराब व मांस का सेवन छोड़ दिया […]
बड़कागांव. प्रखंड के गोंदलपुरा पंचायत् में श्रीश्री 1008 नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ में भक्तो की भीड़ उमड़ रही है. वहीं भक्ति गीतों व मंत्रों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है. शिक्षक बाबूलाल महतो ने बताया कि यज्ञ को लेकर गोंदलपुरा, बाबूपारा, कदमाटोला समेत अन्य गांवों के लोगों ने शराब व मांस का सेवन छोड़ दिया है. सुबह से ही यज्ञ में पूजा शुरू हो जाती है. वेद ब्यास जी का प्रवचन देर रात तक हो रहा है. पंडित आचार्य ईश्वरी पांडे विधिवत पूजा-अर्चना करवा रहे हैं. महायज्ञ के पुजारी परमेश्वर महतो, देवनारायण महतो, विनय कुमार, सोहर महतो पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला, मुखिया पानो देवी, समिति अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार राणा, सचिव गंगो महतो, उप-सचिव मेघनाथ महतो, कोषाध्यक्ष इंद्रनाथ महतो, देव प्रसाद यादव आदि अनुष्ठान को सफल बनाने में लगे हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










