शिक्षा विभाग व पुलिस की जांच शुरू

Published at :27 Feb 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा विभाग व पुलिस की जांच शुरू

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत छोटानागपुर हाई स्कूल बेडोकला के प्राचार्य प्रतुल्य चटर्जी ने 25 फरवरी को जिस तरह से कानून को अपने हाथ में ले लिया और खुलेआम अपने समर्थकों के साथ जीटी रोड स्थित पत्रकारों की दुकानों और मकानों में हंगामा व लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. वहीं बरकट्ठा […]

विज्ञापन
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड अंतर्गत छोटानागपुर हाई स्कूल बेडोकला के प्राचार्य प्रतुल्य चटर्जी ने 25 फरवरी को जिस तरह से कानून को अपने हाथ में ले लिया और खुलेआम अपने समर्थकों के साथ जीटी रोड स्थित पत्रकारों की दुकानों और मकानों में हंगामा व लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. वहीं बरकट्ठा पुलिस की मौजूदगी में उनके परिजनों के साथ बदसलूकी व मारपीट की. इस सारी घटना पर जिला व अनुमंडल पुलिस छानबीन में जुट गयी है.
जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर के सभी अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि जब मामला बरकट्ठा आदिवासी विकास विद्यालय शीलाडीह परीक्षा केंद्र का है, तो फिर छोटानागपुर हाई स्कूल बेडोकला के प्राचार्य प्रतुल्य चटर्जी खबर और तसवीर प्रकाशित होने पर क्यों बौखला गये और कानून को हाथ में ले लिया, जबकि प्रतुल्य चटर्जी से संबंधित कोई खबर भी अखबार में प्रकाशित नहीं हुआ. क्या कारण है कि प्राचार्य को दूसरे केंद्र पर हो रही कार्रवाई नागवार गुजरी और वह समर्थकों के साथ पत्रकारों के घरों पर पहुंचे गये और परिजनों से बदसलूकी की. बरहसी डीएसपी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी इन सारी बिंदुओं पर जांच में जुट गये हैं.
बरकट्ठा आदिवासी विकास उवि शीलाडीह में कदाचार के प्रमाण
अनुमंडल पदाधिकारी बरही ने 20 फरवरी को परीक्षा केंद्र शीलाडीह का निरीक्षण किया. यहां कदाचार देख केंद्राधीक्षक रामनरेश पांडेय और दो शिक्षकों को हटाने का निर्देश दिया. परीक्षा केंद्र के आसपास चिट पुरजों के टुकड़े पाये गये. इसके बाद केंद्राधीक्षक के विरुद्ध कर्तव्य के प्रति लापरवाही संबंधी सरकारी पत्र 109-दिनांक 20.2.2017 जारी किया. एसडीओ के पत्र के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी हजारीबाग की ओर से ज्ञापांक 353 दिनांक 20.2.2017 के तहत केंद्राधीक्षक शिवदानी प्रसाद को बनाया गया. इससे यह प्रमाणित हो रहा है कि एसडीओ ने परीक्षा केंद्र में कदाचार पाया, उसके बाद केंद्राधीक्षक को हटा कर नया केंद्राधीक्षक बनाया.
22 फरवरी को शीलाडीह परीक्षा केंद्र में कदाचार हो रहा था. किताब खोल कर लिखते परीक्षार्थी की तसवीर अखबारों में छपी. इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी हजारीबाग कार्यालय ने जांच की. कार्यालय आदेश ज्ञापांक 38 दिनांक 23.2.2017 से इस परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक शिवदानी प्रसाद को कार्य मुक्त कर दिया. उनका स्थान पर अशोक कुमार गुप्ता, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को केंद्राधीक्षक बनाया गया. इससे प्रमाणित हो रहा है कि दूसरी बार इस केंद्र के केंद्राधीक्षक को कदाचार में हटाया गया.
कार्रवाई दूसरे केंद्र पर, आपत्ति प्रतुल्य चटर्जी को क्यों
हजारीबाग. परीक्षा केंद्र आदिवासी विकास उवि शीलाडीह पर कार्रवाई हुई. परीक्षा केंद्र को कदाचार मुक्त बनाने के लिए दो केंद्राधीक्षक और दो शिक्षक को हटाया गया. परीक्षा केंद्र के बाहर और अंदर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये. कदाचार रोकने के लिए शिक्षा विभाग व पुलिस विभाग के लोग भी सक्रिय हुए. इससे संबंधित समाचार भी आदिवासी उवि की छपी, लेकिन नाराजगी छोटानागपुर हाई स्कूल के प्राचार्य प्रतुल्य चटर्जी ने जतायी. अभिभावकों व ग्रामीणों को लेकर प्रतुल्य चटर्जी कदाचार उजागर करनेवाले पत्रकारों पर टूट पड़े. ऐसे में प्रतुल्य चटर्जी की कार्रवाई सवालों के घेरे में है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola