झाविमो अल्पसंख्यक मोरचा का कार्यकर्ता सम्मेलन

Published at :27 Feb 2017 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
झाविमो अल्पसंख्यक मोरचा का कार्यकर्ता सम्मेलन

वसीम बने जिलाध्यक्ष हजारीबाग : झारखंड विकास अल्पसंख्यक मोरचा का कार्यकर्ता सम्मेलन मिलन पैलेस हजारीबाग में हुआ. केंद्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मुन्ना मल्लिक ने कहा कि अल्पसंख्यकों की समस्याओं का हल बाबूलाल मरांडी ही कर सकते हैं. केंद्रीय सचिव चंद्रनाथ भाई पटेल ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ही झारखंड के लोगों का भला […]

विज्ञापन
वसीम बने जिलाध्यक्ष
हजारीबाग : झारखंड विकास अल्पसंख्यक मोरचा का कार्यकर्ता सम्मेलन मिलन पैलेस हजारीबाग में हुआ. केंद्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मुन्ना मल्लिक ने कहा कि अल्पसंख्यकों की समस्याओं का हल बाबूलाल मरांडी ही कर सकते हैं. केंद्रीय सचिव चंद्रनाथ भाई पटेल ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ही झारखंड के लोगों का भला हो सकता है.
केंद्रीय सदस्य राजेश गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है. जिला कमेटी एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की घोषणा झाविमो अल्पसंख्यक मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष मुन्ना मल्लिक ने की. हजारीबाग जिलाध्यक्ष वसीम अहमद उर्फ टिंकू खान को बनाया गया. महासचिव गालिब अहमद, उपाध्यक्ष मो नेजाम, इरफान खान, बबलू कुरैशी, माहरूफ खान, सचिव अकिलुर रहमान, मो राजा, मो राकी, कोषाध्यक्ष फजले रहमान, मीडिया प्रभारी मो वसीम, नगर अध्यक्ष मो हसन, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष मो अख्तर, बरही अध्यक्ष मुराद अंसारी, कटकमसांडी अध्यक्ष मो उसमान, कटकमदाग अध्यक्ष मो फारूक, सदर अध्यक्ष मो सलीम, इचाक अध्यक्ष नाजीर मियां, केरेडारी अध्यक्ष यासीन अंसारी, बरकट्ठा अध्यक्ष मौलाना बसारत हुसैन, चलकुशा अध्यक्ष अख्तर हुसैन, टाटीझरिया अध्यक्ष बारिक अंसारी, विष्णस्ढ़ अध्यक्ष मो अख्तर बनाये गये. वहीं जिला कार्यसमिति सदस्यों में 44 लोगों को शामिल किया गया. मौके पर केंद्रीय सदस्य जफरूल्ला सादिक, अशोक यादव, असलम अंसारी, रमेश कुमार हेंब्रोम, नेजाम सिद्दीकी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola