बच्चों को दी गयी दो बूंद खुराक

Published at :30 Jan 2017 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को दी गयी दो बूंद खुराक

हजारीबाग. पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत डीसी रविशंकर शुक्ला ने रविवार को सदर अस्पताल में की. उन्होंने बच्चों को यहां पोलियो की खुराक पिलायी. उन्होंने कहा कि पोलियो की खुराक 0-5 वर्ष के प्रत्येक बच्चों को पिलाना है. केरेडारी. केरेडारी प्रखंड बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियो की खुराक पिलायी गयी. केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र […]

विज्ञापन
हजारीबाग. पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत डीसी रविशंकर शुक्ला ने रविवार को सदर अस्पताल में की. उन्होंने बच्चों को यहां पोलियो की खुराक पिलायी. उन्होंने कहा कि पोलियो की खुराक 0-5 वर्ष के प्रत्येक बच्चों को पिलाना है.
केरेडारी. केरेडारी प्रखंड बच्चों को दो बूंद पल्स पोलियो की खुराक पिलायी गयी. केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जिप सदस्य अनिता देवी ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी. केरेडारी पंचायत भवन में मुखिया तपेश्वर साव ने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा दी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि बालेश्वर कुमार, स्वास्थय केन्द्र प्रभारी डा कुमार संजीव, प्रीतम सिंह, पंकज साहा, सुबोध सिंह समेत कई लोग शामिल थे.
कटकमसांडी. प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रमुख कुमारी श्रीति पांडेय ने बच्चों को पल्स पोलियो का दवा पिला करकार्यक्रम की शुरुआत की. सीएचसी प्रभारी डॉ एएन सिन्हा ने बताया कि पल्स पोलियो का यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 29 से 31 जनवरी तक चलेगा. उसके बाद डोर टू डोर कार्यक्रम चलेगा. मौके पर मुखिया सरिता देवी, डॉ विनय कुमार समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे. इधर, बहिमर, सारुगारू, कुंभियाटांड़ समेत अन्य स्थानों पर भी बच्चों खुराक को दी गयी. मौके पर सहिया साथी बेबी शर्मा, आंगनबाड़ी सेविका रेखा देवी, सहिया सुनीता, ललिता, बबीता, रुक्मिणी, ममता, मंजू, कुसुम मौजूद थे.
विष्णुगढ़. अभियान के तहत विष्णुगढ़ प्रखंड में 0-5 वर्ष के बच्चों को खुराक दी गयी. आंगनबाड़ी केंद्र रमुआ बूथ संख्या 47 में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत बच्चे को पोलियो की खुराक देकर की गयी. अभियान की शुरुआत जिप अध्यक्ष सुशीला देवी एवं विष्णुगढ़ जिप मध्य भाग के जिप सदस्य यशोदा देवी ने की. वहीं चौथा स्वास्थ्य उपकेंद्र में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत अलपीटो पंचायत मुखिया सुमिता देवी ने की. प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने विभिन्न बूथों पर जाकर अभियान का निरीक्षण किया.
चुरचूू. चुरचू प्रखंड के विभिन्न पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलायी गयी. चरही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व कसियाडीह, सरबाहा पर चुरचू जिप सदस्य अग्नेसिया सांडी पूर्ति, प्रमुख अनुक्षी देवी और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति में नौनिहालों को खुराक देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. जिप सदस्य ने कहा कि हर बच्चे को यह खुराक पिलाने के लिए हर वर्ग के लोगों को आगे आना चाहिए. पूरे प्रखंड में 22470 बच्चों को खुराक देने का लक्षय रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola