देश के टॉप संस्थान, यहां से करें कोर्स और बनाएं होटल मैनेजमेंट में करियर 

Updated:
विज्ञापन

टॉप होटल मैनेजमेंट

Top Hotel Management Colleges: भारत में कई फेमस संस्थान होटल मैनेजमेंट कोर्स ऑफर करते हैं. इस कोर्स में फूड प्रोडक्शन और हाउस कीपिंग जैसे स्किल्स सिखाई जाती है.

विज्ञापन

Top Hotel Management Colleges In India: होटल मैनेजमेंट आज के समय में तेजी से उभरता हुआ करियर ऑप्शन बन चुका है. टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के विस्तार के साथ इस फील्ड में स्किल्ड प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है. अगर आप भी होटल मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहते हैं, तो देश के टॉप कॉलेज से पढ़ाई करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

हॉटल मैनेजमेंट के लिए टॉप कॉलेज

भारत में कई फेमस संस्थान होटल मैनेजमेंट कोर्स ऑफर करते हैं, जहां एडमिशन मेरिट या एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर मिलता है. IHM Pusa (दिल्ली) को देश का सबसे बेहतरीन होटल मैनेजमेंट कॉलेज माना जाता है. इसके अलावा IHM Mumbai, IHM Bangalore, IHM Hyderabad और IHM Chennai भी टॉप रैंकिंग में शामिल हैं.

  • IHM Pusa, New Delhi
  • IHM Mumbai (Dadar Catering College)
  • IHM Bangalore
  • IHM Hyderabad
  • IHM Chennai
  • IHM Kolkata
  • IHM Lucknow
  • IHM Goa
  • IHM Ahmedabad
  • IHM Bhopal

कोर्स में क्या सिखाया जाता है?

इन संस्थानों में स्टूडेंट्स को फूड प्रोडक्शन, हाउसकीपिंग, फ्रंट ऑफिस और हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाती है. कोर्स के दौरान इंडस्ट्री एक्सपोजर, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट की भी बेहतरीन सुविधा मिलती है.

एडमिशन कैसे मिलता है?

होटल मैनेजमेंट के टॉप कॉलेजों में एडमिशन के लिए NCHM JEE (National Council for Hotel Management Joint Entrance Exam) देना होता है. इस परीक्षा के जरिए देशभर के IHM संस्थानों में दाखिला मिलता है.

करियर और सैलरी

होटल मैनेजमेंट कोर्स पूरा करने के बाद स्टूडेंट्स होटल, एयरलाइंस, क्रूज, रेस्टोरेंट और इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में नौकरी पा सकते हैं. शुरुआती सैलरी 3 से 6 लाख रुपये सालाना तक हो सकती है, जो अनुभव के साथ तेजी से बढ़ती है.

यह भी पढ़ें- सिविल में प्रोजेक्ट मैनेजर कैसे बनें? जानें कोर्स, योग्यता और करियर स्कोप

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola