झारखंड में ही बाहरी सीएम

Published at :19 Jan 2017 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में ही बाहरी सीएम

विनोद बिहारी महतो का स्मृति दिवस पर बोले बाबूलाल बड़कागांव : भारत में झारखंड ही एक ऐसा राज्य है, जहां के मुख्यमंत्री बाहरी हैं. बाहरी झारखंडियों का दर्द कैसे समझेंगे. उक्त बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने बड़कागांव के राजाबागी में आयोजित स्व विनोद बिहारी महतो के स्मृति दिवस समारोह में कही. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

विनोद बिहारी महतो का स्मृति दिवस पर बोले बाबूलाल

बड़कागांव : भारत में झारखंड ही एक ऐसा राज्य है, जहां के मुख्यमंत्री बाहरी हैं. बाहरी झारखंडियों का दर्द कैसे समझेंगे. उक्त बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने बड़कागांव के राजाबागी में आयोजित स्व विनोद बिहारी महतो के स्मृति दिवस समारोह में कही. उन्होंने कहा कि किसान से जमीन नहीं लेनी चाहिए. यदि जमीन लेना जरूरी ही है, तो जमीन के बदले किसानों को जमीन मिले.
कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष कौलेश्वर महतो ने की, संचालन केरेडारी प्रखंड के गर्री निवासी अजय कुमार सिंह ने किया. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ स्व बिनोद बिहारी महतो की तसवीर पर माल्यार्पण कर किया गया. श्री मरांडी ने कहा कि स्व विनोद बिहारी महतो का अलग झारखंड का सपना तो पूरा हुआ, लेकिन झारखंडियों को अधिकार नहीं मिला.
कोयला में किसानों को मिले हिस्सा: उन्होंने विस्थापन पर कहा कि जिस प्रकार बालू में पंचायत को 80% हिस्सा तय है, उसी प्रकार किसानों को जमीन अधिग्रहण के बाद कोयला में किसान को आधा हिस्सा मिले. ऋण देने से गरीब का बच्चा पढ़ नहीं सकता है. झारखंड में इंजीनियरिंग व मेडिकल कॉलेज खुले. डॉ सब्बा अहमद ने कहा कि स्व बिनोद बिहारी महतो सेक्यूलर थे. अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के लिए मरने-मिटने को वह तैयार थे. किसान मोरचा के केंद्रीय अध्यक्ष शिवलाल महतो ने कहा कि रघुवर सरकार की गोली बोलती है.
किसान-मजदूर सहमे हुए हैं. दुर्गा चरण प्रसाद ने कहा कि आंकलन का समय बीत गया. कार्यक्रम में मुखिया कैलाश कुमार राणा, पंसस धर्मनाथ महतो, झाविमो के जिला सदस्य मनोज महतो, मो नईम, वार्ड सदस्य मनोज सोनी, भुवनेश्वर महतो, चेतलाल महतो, मुकेश महतो, दिलीप कुमार पटेल, टिकेश्वर महतो, देवदयाल महतो, डॉ रघुनंदन महतो, मो नौशाद, अकबर अली, मो उसमान, मो हाशिम, मो एजाज, अली रजा, मो फारूख, सलामत अली, नारायण रेड्डी, तपेश्वर महतो, लक्षमण महतो, मो जावेद, जोपल बेसरा, शौकत अली, मो फजरुद्दीन, बरजू महतो, धर्मेंद्र ठाकुर, किशोर राणा, शंकर सोरेन, चांदो महतो, जागेश्वर महतो, उपेंद्र कुमार राणा, भुवनेश्वर महतो, विनोद कुमार महतो, प्रभु महतो, नंदलाल राणा आदि मौजूद थे.
दूसरे दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता झाविमो में शामिल
कार्यक्रम के दौरान आजसू, कांग्रेस व भाजपा समेत अन्य दलों के 1700 कार्यकर्ता झाविमो में शामिल हुए. समारोह में आरएसपीआइएमएल के केंद्रीय नेता महेन्द्र राम के नेतृत्व में 1531 कार्यकर्ता ,आजसू नेता रमेश सिंह भोक्ता के नेतृत्व में 76 कार्यकर्ता एवं कांग्रेस के नेता मो अली रजा के नेतृत्व में 16 कार्यकर्ताओं ने झाविमो की सदस्यता ग्रहण की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola