हजारीबाग : जेपीसी के दो उग्रवादी गिरफ्तार एके 47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के परहरिया जंगल से बुधवार को जेपीसी के दो उग्रवादियों प्रकाश यादव व बबलू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जबकि सात उग्रवादी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. भागने वालों में दशरथ यादव, महतो जी उर्फ बलजीत, ईश्वर यादव, झमन यादव, अरुण यादव, […]
हजारीबाग : हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के परहरिया जंगल से बुधवार को जेपीसी के दो उग्रवादियों प्रकाश यादव व बबलू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. जबकि सात उग्रवादी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे. भागने वालों में दशरथ यादव, महतो जी उर्फ बलजीत, ईश्वर यादव, झमन यादव, अरुण यादव, रेवा गंझू, सूरज गंझू के नाम शामिल हैं.
पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों की निशानदेही पर परहरिया जंगल में जमीन में छुपा कर रखे गये एके-47, एसएलआर समेत अन्य हथियार व सामान बरामद की. छापामारी अभियान में हजारीबाग, चतरा और गिरिडीह जिले की संयुक्त पुलिस टीम शामिल थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










