विवेकानंद की किताबों से प्रेरणा लें : स्वामी

Published at :28 Dec 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन
विवेकानंद की किताबों से प्रेरणा लें : स्वामी

हजारीबाग : श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम, विवेकानंद सेंट्रल स्कूल की ओर से सिल्वर जुबिली उत्सव का उदघाटन मंगलवार को हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक महासचिव श्रीरामकृष्ण शारदा मठ एंड मिशन व बेलूरमठ कोलकाता के स्वामी सुविरानंद जी महाराज उपस्थित हुए. कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश-विदेश में स्वामी विवेकानंद जी को […]

विज्ञापन
हजारीबाग : श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम, विवेकानंद सेंट्रल स्कूल की ओर से सिल्वर जुबिली उत्सव का उदघाटन मंगलवार को हुआ. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सहायक महासचिव श्रीरामकृष्ण शारदा मठ एंड मिशन व बेलूरमठ कोलकाता के स्वामी सुविरानंद जी महाराज उपस्थित हुए.
कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि देश-विदेश में स्वामी विवेकानंद जी को माननेवाले हैं. बेहतर हिंदुस्तान बनाने के लिए विवेकानंद जी के मार्गदर्शन को हमें अपनाना होगा. उन्होंने बच्चों को कहा कि अच्छा इंसान बनने के लिये स्कूल में पढ़ें, स्वामीजी की किताबों को पढ़ कर प्रेरणा लें.
श्रीरामकृष्ण शारदा मठ एंड मिशन आसनसोल के सचिव स्वामी सोमाथानंद जी महाराज, स्वामी शिवानंद जी महाराज ने कहा कि हजारीबाग को हम पहले प्राथमिकता देते हैं. उन्होंने कहा: हिंदुस्तान को विकसित करने के लिए नारी और पुरुष में समानता जरूरी है. श्रीरामकृष्ण शारदा मठ एंड मिशन, रांची के सचिव स्वामी बुद्धानंदजी महाराज व स्वामी देवतात्मानंदजी महाराज ने कहा कि हजारीबाग में शिक्षा का एक अलग माहौल है. यहां के बच्चे हर क्षेत्र में बेहतर कर रहे हैं.
श्रीरामकृष्ण शारदा मठ एंड मिशन बेलूरमठ, कोलकाता के स्वामी पूर्णेश्वरानंद जी महाराज ने भी अपनी बातें रखीं. विद्यालय के संस्थापक स्वामी तपानंद जी महाराज ने कहा कि स्कूल की स्थापना 1992 में 35 बच्चों के साथ हुई थी. आज यहां हजारों विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. प्राचार्या डॉ मौसमी मैथी ने कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त करनेवाले बच्चे आज देश-विदेश के उच्च पदों पर कार्यरत हैं. स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं, खेलकूद, विज्ञान प्रदर्शनी में अपनी एक अलग पहचान बनायी है.
सांस्कृितक कार्यक्रम: इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत आशुतोष, अपर्णा, सान्या, प्रवण पांडेय, आनंद प्रियदर्शनी, ज्योति, आकृति, लक्ष्मी, सौम्या, अंशु, स्वेता, राहुल प्रसाद, संजीत द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ हुई. गणेश वंदना सर्वप्रथम राजरानी पॉल ने प्रस्तुत की. कत्थक नृत्य तनुप्रिया एवं स्वागत गान सृष्टि, सोनाली, अमिषा, शालिनी, अनुष्का, मुस्कान, प्रीति, निधि, अर्पणा ने प्रस्तुत किया. बंगाली गीत भारोत आमार भारत वर्षो.. अभिलाषा, खुशी कुमारी, शैल्वी कुमारी, श्रेया, प्रिया, संजना, नंदिनी, तनिष्क, आदित्या, यशराज, आयुष झा, रूचि, आलिया, सिया, मुस्कान, खुशी, रूपिका, तृषा, शीतल, सफीन, साक्षी, रिया, ज्योति, भूमिका ने प्रस्तुत कर सभी लोगों का मन मोह लिया. मौके पर समाप्ति पॉल, श्रीधर गुप्ता, ब्रजेश सिंह राठौर के अलावा काफी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola