नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा है मटवारी मैदान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Dec 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : शहर के बीचों-बीच घनी आबादी के बीच मटवारी गांधी मैदान नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा है. मैदान के चारों तरफ कूड़े और कचरों का अंबार लगा हुआ है. नगर निगम की ओर से गांधी मैदान के आसपास रहनेवाले सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए एक डस्टबीन रखा गया है. स्थिति […]
विज्ञापन
हजारीबाग : शहर के बीचों-बीच घनी आबादी के बीच मटवारी गांधी मैदान नगर निगम की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहा है. मैदान के चारों तरफ कूड़े और कचरों का अंबार लगा हुआ है.
नगर निगम की ओर से गांधी मैदान के आसपास रहनेवाले सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों के लिए एक डस्टबीन रखा गया है. स्थिति यह है कि कचरा भरने के बाद डस्टबीन से उड़ कर मैदान में चारों तरफ फैलता है. इससे वातावरण प्रदूषित होता है. डस्टबीन के कचरा को साफ करने की जगह उसमें आग लगा दी जाती है. आश्चर्य की बात यह है कि हजारों की आबादीवाले इस इलाके के लिए मात्र एक डस्टबीन मैदान की चहारदीवारी के अंदर रखा गया है, जबकि इसे अपार्टमेंट के सामने सड़क के किनारे रखना चाहिये.
घुमने के बहाने फेंकते हैं कचरा: गांधी मैदान में प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष सुबह-शाम टहलने आते हैं. घुमने के बहाने लोग घर का कचरा पॉलीथिन में भर कर साथ लेते आते हैं और टहलने के दौरान मैंदान में कहीं भी फेंक देते हैं. इसके बाद लावारिस कुत्ते, सूअर एवं पशु पॉलीथिन का कचरा फाड़ देते हैं, जिससे पूरा मैदान गंदा हो जाता है. बाद में यही लोग मैदान की गंदगी की सफाई की बात करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










