हजारीबाग : कलियुगी बेटों ने बाप को पीटा, फिर मरा समझकर केरोसिन से जलाया

Published at :26 Dec 2016 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग :  कलियुगी बेटों ने बाप को पीटा,  फिर मरा समझकर केरोसिन से जलाया

केरेडारी (हजारीबाग): केरेडारी प्रखंड में बेटों ने पहले बाप को पीटा, फिर मरा समझ शरीर में मिट्टी तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया. घटना केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव की है. ग्रामीणों ने बताया सलगा निवासी महेश्वरी साव अपने बेटों संतोष कुमार व दूसरे बेटे सिकेन्द्र कुमार के लड़ाई-झगड़ा से तंग आकर न्याय […]

विज्ञापन


केरेडारी (हजारीबाग):
केरेडारी प्रखंड में बेटों ने पहले बाप को पीटा, फिर मरा समझ शरीर में मिट्टी तेल डाल कर जलाने का प्रयास किया. घटना केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव की है. ग्रामीणों ने बताया सलगा निवासी महेश्वरी साव अपने बेटों संतोष कुमार व दूसरे बेटे सिकेन्द्र कुमार के लड़ाई-झगड़ा से तंग आकर न्याय की गुहार के लिए केरेडारी थाना आया. समझाने-बुझाने के बाद दोनो बेटो के संग महेश्वरी साव गांव पहुंचा.पिता के थाना पहुंचने से दोनो बेटे काफी गुस्से में थे.

घर पहुंचते ही दोनो बेटो ने लड़ाई शुरू कर दी. लड़ाई में दोनों बेटों ने पहले अपने पिता को लाठी व डंडे सेपीटा, फिर मरा समझ केरोसिन डाल जलाने का प्रयास किया. शरीर में आग लगाने से महेश्वरी साव का 60 फीसदी शरीर जल गया. आनन-फानन में ग्रामीणों ने पीड़ित को केरेडारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया. स्थिति को नाजुक देख डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया गया. घटना सोमवार सुबह की है. घटना की सूचना मिलते ही केरेडारी पुलिस दोनों बेटों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी कर रही हैं. फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola