दो वर्ष में हुआ राज्य का विकास

Published at :26 Dec 2016 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
दो वर्ष में हुआ राज्य का विकास

हजारीबाग : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज जन्मदिन है. मैं इस शुभ दिन में रघुवर सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल का विकास कार्ड जनता के समक्ष रखने आया हूं. उक्त बातें भाजपा प्रदेश के महामंत्री सह विकास पर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक प्रकाश ने कही. हजारीबाग झंडा चौक के समीप भाजपा […]

विज्ञापन
हजारीबाग : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का आज जन्मदिन है. मैं इस शुभ दिन में रघुवर सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल का विकास कार्ड जनता के समक्ष रखने आया हूं. उक्त बातें भाजपा प्रदेश के महामंत्री सह विकास पर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीपक प्रकाश ने कही. हजारीबाग झंडा चौक के समीप भाजपा की ओर से आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर को सरकार का दो वर्ष पूरा हो रहा है. पार्टी ने 84 योजनाओं का श्रीगणेश कर अवगत कराने का काम किया है.
श्री प्रकाश ने कहा कि पूरे प्रदेश के 81 विधानसभा के सभी प्रखंडों में 26 जिलों में सरकार की उपलब्धियों को लेकर विकास पर्व सभा आयोजित की जा रही है. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग के विकास के साथ पूरे राज्य का विकास होगा. एनडीए की सरकार ने देश को एक नयी दिशा दी है. विधायक जानकी यादव ने कहा कि 14 वर्षों तक राजनीति प्रयोगशाला के रूप में झारखंड में शासन होता रहा. सिर्फ लूट होता रहा.
रघुवर सरकार ने झारखंड को महज दो वर्षों में भ्रष्टाचार मुक्त करते हुए गरीबों, दलितों, किसानों को उन्नति के पथ पर ले जाने के वचन को पूरा किया है. प्रदेश मंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि राज्य में विकास भाजपा सरकार ही कर सकती है. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने की, जबकि संचालन महामंत्री योगेंद्र साव ने किया. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुरेंद्र सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा, काशीलाल अग्रवाल, लोकनाथ महतो, बंशीधर रूख्यार, विपिन सिन्हा, विनोद कुमार बिगन, मरियम टुडू, सुनील मेहता, अर्जुन साव, सुनील साव, रत्ना सिन्हा, विजय वर्मा, अशोक यादव, अमरदीप यादव, विकास सिन्हा, दामोदर सिंह, कृष्ण कुमार सिन्हा, काली साव, पुरुषोत्तम पांडेय, अनिल सिन्हा के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola